- Hindi News »
- Entertainment »
- Online Betting Promotion Case Vijay Deverakonda Appear Before Ed
बेटिंग ऐप्स केस में विजय देवरकोंडा ईडी के सामने हुए पेश, राणा और लक्ष्मी मांचू को भी समन
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा बेटिंग ऐप्स प्रमोशन से जुड़े मामले में ईडी के सामने पेश हुए और अब ईडी उनसे बेटिंग ऐप्स प्रचार के लिए मिले भुगतान के बारे में पूछताछ कर सकती है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda Online Betting App Case: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अभिनेता इन दिनों विवादों में घिरे में हुए हैं। बुधवार को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय सुबह आज यानी 11 बजे हैदराबाद के बशीरबाग स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई।
हालांकि, इस मामले में ईडी विजय देवरकोंडा से इस बात की जांच कर रही है कि उन्होंने किस तरह से बेटिंग ऐप्स के साथ अनुबंध किया था, किस प्रकार का प्रमोशन किया गया और इसके लिए उन्हें कितना भुगतान मिला। सूत्रों की मानें तो यह पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत हो रही है।
बेटिंग ऐप्स मामले में ईडी के सामने पेश हुए विजय
विजय इस केस में ईडी के सामने पेश होने वाले दूसरे अभिनेता हैं। इससे पहले 30 जुलाई को सीनियर एक्टर प्रकाश राज से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी। प्रकाश राज ने बताया था कि उन्होंने 2016 में एक बेटिंग ऐप के लिए विज्ञापन किया था, लेकिन इसके लिए कोई पैसे नहीं लिए थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बाद में उन्हें इसका पछतावा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?
ईडी ने इस पूरे मामले में राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा, प्रकाश राज और लक्ष्मी मांचू सहित कुल 29 सेलेब्स को समन भेजा है। राणा को 23 जुलाई को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने समय बढ़ाने की गुजारिश की, जिसके बाद उन्हें 11 अगस्त को पेश होने का नया आदेश दिया गया है। वहीं, लक्ष्मी मांचू को 13 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें- YRKKH Twist: गीतांजलि की साजिश होगी बेनकाब, अभिरा की कोशिश से तान्या-कृष की बचेगी शादी!
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें, ईडी की जांच अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार से जुड़ी है, जो कि पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1867 और PMLA का उल्लंघन करती है। मार्च 2025 में साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का दावा है कि इन प्रमोशन्स से युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित किया गया। इस लिस्ट में निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, टीवी एक्टर्स श्रीमुखी, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी सहित कई अन्य नामचीन हस्तियां शामिल हैं। जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में कई और खुलासे हो सकते हैं।
(इनपुट एजेंसी के साथ)
Online betting promotion case vijay deverakonda appear before ed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Feb 16, 2026 | 06:24 AMभारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
Feb 16, 2026 | 06:11 AMAaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













