एलन मस्क के सपोर्ट पर निक जोनस से भड़के लोग
मुंबई: निक जोनस हाल ही में एलन मस्क का सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। इसके बाद उनके फैंस उनसे नाराज हैं। फैंस ने नाराजगी सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से जाहिर की है। 17 दिसंबर को एलन मस्क ने टेस्ला ऑनर्स सिलिकॉन वैली के एक एक्स पोस्ट में कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुने जाने के बाद से कंपनी का मुनाफा बढ़ गया है। साथ उन्होंने जोनस ब्रदर्स का एक मीम शेयर किया, उस पर निक ने रिएक्ट किया लोग भड़क उठे।
दरअसल एलन मस्क ने जोनस ब्रदर्स का मीम शेयर किया था, जिसमें निक जोनस और केविन जोनस टेबल घूम रहे थे। उन्होंने आगे लिखा माई गॉड पाला कैसे पलट गया। इसके जवाब में निक जोनस ने एलन मस्क की उंगली दिखाते हुए तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा हमें साल 3000 में ले चलो। यह ट्वीट वायरल हो रहा है और कुछ समय में ही इसे 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोगों का यह मानना है कि निक जोनास एलन मस्क को सपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कीर्ति सुरेश ने शादी के बाद पहना पीले धागे वाला मंगलसूत्र, जानें क्या है इसका महत्व
Take us to the Year 3000. https://t.co/vk0sdBhrXS pic.twitter.com/CSG7ItCmES — Nick Jonas (@nickjonas) December 17, 2024
यह बात सोशल मीडिया पर यूजर्स को अच्छी नहीं लग रही है। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है कि यह ट्रंप की तरफ से किया गया पोस्ट है। तो दूसरे यूज़र ने लिखा प्रियंका चोपड़ा अपने पति को संभालो। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि प्रियंका अपने हस्बैंड को कंट्रोल में रखो और बहुत देर होने से पहले इस आदमी से फोन ले लो। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा पर यूजर्स का गुस्सा फूटता हुआ नजर आ रहा है और निक जोनस के एलन मस्क को सपोर्ट करने की वजह से लोग इस मामले में प्रियंका चोपड़ा को भी घसीट रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के काम की अगर बात करें तो वह जल्दी ब्लफ फिल्म और सिटाडेल के अगले सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वह जेद्दा के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी, लेकिन अब वह अमेरिका अपने घर वापस लौट चुकी हैं, परिवार क्रिसमस का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर चुका है।