Munawar Faruqui Reaction: ‘कोई नहीं रहेगा तब समझोगे…’ प्रणित मोरे के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी
Munawar Faruqui Reaction On 370 Biryani Controversy: '370 बिरयानी विवाद' थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसमें अब मुनव्वर फारूकी भी कूद पड़े हैं। प्रणित मोरे के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी।
- Written By: यति सिंह
मुनव्वर फारूकी और प्रणीत मोरे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Munawar Faruqui Reaction On Pranit More: आज की इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया जितना बड़ा मंच है, उतनी ही तेजी से यहाँ चीजें हाथ से बाहर भी निकल जाती हैं। स्टैंड-अप कॉमेडी शो से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई और करियर खत्म होने तक पहुँच गया है।
‘370 रुपये की बिरयानी’ का यह मामला सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से फैला कि देखते ही देखते यह एक बड़ा राष्ट्रीय विवाद बन गया। अब इस पूरे विवाद में जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी शो विनर मुनव्वर फारूकी ने भी एंट्री ले ली है, जिन्होंने लोगों से एक बेहद इमोशनल अपील की है।
विवादित वीडियो जिसने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक शो से शुरू हुआ था। शो के दौरान दर्शकों से बातचीत के एक पार्ट में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक व्यक्ति ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और विवादित कमेंट कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया जिसके बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर पहुंच गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़कर देखना शुरू कर दिया और देखते ही देखते प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा दोनों ही बुरी तरह ट्रोल होने लगे।
मुनव्वर फारूकी ने कहा अब रुक जाना चाहिए
इस संवेदनशील विवादित मुद्दे को लेकर मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस पर चुप्पी तोड़ी है। मुनव्वर ने कहा कि ‘जो गलत था, वो पूरी तरह गलत था। कॉमेडियन ने गलत बात कही और क्राउड में मौजूद उस लड़के ने जो कहा, वह भी पूरी तरह आपत्तिजनक था।’
लेकिन मुनव्वर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब सबको रुक जाना चाहिए। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि उस लड़के पर एफआईआर हो चुकी है, उसकी नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया और समाज में इज्जत भी चली गई है।’ मुनव्वर फारूकी ने चेतावनी भरे ढ़ंग में कहा कि ‘हर चीज की एक सीमा होती है। कानून अपना काम कर रहा है और कानूनी तौर पर जो भी कार्रवाई होनी होगी, वह जरूर होगी।
यह भी पढ़ें: Who is Santy Sharma: रतलाम के रैपर सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 से जुड़ा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
लेकिन कंटेंट और ट्रोलिंग के नाम पर किसी को इस हद तक प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए कि कोई बेहद आत्मघाती कदम उठा ले।’ मुनव्वर फारूकी ने समाज से अपील की है कि जब किसी को अपनी गलती का पछतावा हो चुका है और वह उसका हर्जाना भुगत रहा है, तो अब इंटरनेट की जनता को शांत हो जाना चाहिए।’
