मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
The Alliance Salman Khan: रियलिटी शो 'द अलायंस' में पहुंचे सलमान खान ने छोटे भाई सोहेल खान का खुलकर सपोर्ट किया और सीमा सजदेह संग उनके तलाक के दर्द पर बड़ी बात कही।
- Written By: यति सिंह
सलमान खान और सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan on Sohail Khan Divorce: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान पहली बार अपने किसी फैमिली मेंबर का सपोर्ट करने किसी रियलिटी शो के मंच पर पहुंचे हैं। रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के फिनाले वीक में जब सलमान खान की एंट्री हुई, तो माहौल काफी भावनात्मक हो गया। वे यहां शो के प्रतियोगी और अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। सोहेल खान इस शो में कई बार अपनी पर्सनल लाइफ और एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। इस दौरान सलमान ने भाई का पक्ष लेते हुए शादी टूटने के पीछे की सच्चाई और सोहेल के संघर्ष पर दिल खोलकर बातें कीं।
सोहेल खान ने शो के दौरान कई मौकों पर अपने रिश्ते के अंत का जिम्मेदार खुद को ठहराया था। लेकिन जब सलमान खान इस मंच पर आए, तो उन्होंने स्थिति का एक अलग पहलू सामने रखा। सलमान ने साफ किया कि सोहेल ने अपने इस वैवाहिक रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई ने इस पूरे दौर में बहुत कुछ सहा है। भाई के प्रति सलमान का यह अटूट सपोर्ट देखकर वहां मौजूद दर्शक और फैंस भी काफी भावुक हो गए।
सोहेल ने शादी बचाने का हर मुमकिन प्रयास किया था
सलमान खान ने बातचीत में बताया कि रिश्ते को बनाए रखने के लिए जो भी कोशिश किए जा सकते थे, सोहेल ने वो सब किए। एक वक्त ऐसा आता है जब चीजें इंसान के काबू से बाहर हो जाती हैं। सलमान के अनुसार सोहेल ने रिश्ते में आई दरार को भरने की पूरी निष्ठा से कोशिश की थी।
सम्बंधित ख़बरें
स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
Khatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस
4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
हालांकि परिस्थितियां ऐसी बनती गईं कि दोनों को अलग होने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा। अपने भाई की सच्चाई दुनिया के सामने लाते हुए सलमान के चेहरे पर एक बड़े भाई की परेशानी साफ झलक रही थी।
पूर्व भाभी सीमा सजदेह से नाराजगी के मिले संकेत
‘द अलायंस’ शो के दौरान सलमान खान के बयानों से ऐसा भी महसूस हुआ कि वे अपनी एक्स भाभी सीमा सजदेह से कुछ हद तक असहज या नाराज हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम लेकर कड़वी बात नहीं कही, लेकिन सोहेल के दर्द को जिस तरह उन्होंने बयां किया, उससे पारिवारिक दूरियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सोहेल द्वारा खुद पर दोष लेने की बात पर सलमान ने साफ कहा कि इंसान को हमेशा खुद को ही जिम्मेदार नहीं मानना चाहिए, जब कोशिश दोनों तरफ से पूरे न हों।
मुश्किल वक्त में खान परिवार की एकजुटता आई सामने
खान परिवार हमेशा से ही हर सुख-दुख में एक साथ खड़े रहने के लिए जाना जाता है। सलमान खान का ‘द अलायंस’ के सेट पर आना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि मुसीबत के समय पूरा परिवार एक ढाल बनकर खड़ा होता है।
ये भी पढ़ें: स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
इस शो के जरिए से फैंस को खान परिवार के भावनात्मक पहलू को करीब से देखने का मौका मिला है। सलमान खान के इस कदम ने न केवल सोहेल का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।
