Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल

BJP MLA News: मथुरा के गोवर्धन में भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के शिलान्यास कार्यक्रम हरियाणा की कलाकार संजना चौधरी और भावना भाटी की मंचीय प्रस्तुति को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 03, 2026 | 07:12 PM

भाजपा विधायक के कार्यक्रम में डांस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dance Performance In BJP MLA Program: गोवर्धन से भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कार्यक्रम में हरियाणा की चर्चित कलाकार संजना चौधरी और भावना भाटी की मंचीय प्रस्तुति चर्चा का विषय बनी हुई है। विकास कार्यों के शिलान्यास से अधिक डांस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस देखने को मिल रही है।

शिलान्यास समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन क्षेत्र में आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इसी क्रम में हरियाणा की कलाकार संजना चौधरी और भावना भाटी ने मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिए। देखते ही देखते ये वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए।

विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए

वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस प्रकार की प्रस्तुतियां उचित हैं या नहीं, इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कार्यक्रम के स्वरूप और आयोजन पर भी सवाल खड़े किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन

बरसाना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम, ‘मेरो मन लग्यो बरसाने में’ भजन पर झूमे हजारों श्रद्धालु

ओवैसी के बयान पर ब्रज में मचा बवाल; संतों ने सरकार से की कार्रवाई की मांग, कहा- राष्ट्रीय गीत के सम्मान की बात

उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें- UP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग

अनावश्यक रूप से राजनीति करने का आरोप

दूसरी ओर विधायक समर्थकों का कहना है कि यह एक सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य उपस्थित लोगों का मनोरंजन करना था। उनका तर्क है कि कार्यक्रम को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे आयोजन को विवादित बनाना उचित नहीं है।

फिलहाल इस मामले में भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच सभी की नजर विधायक के संभावित पक्ष और प्रशासन की आगे की प्रतिक्रिया पर बनी हुई है।

Dancers performance bjp mla event sparks political row mathura

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • BJP Leader
  • Mathura
  • UP Politics
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.