Who is Santy Sharma: रतलाम के रैपर सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 से जुड़ा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Santy Sharma Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 को लेकर चर्चाओं के बीच रैपर सैंटी शर्मा का नाम संभावित कंटेस्टेंट के रूप में सामने आया है। मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले सैंटी एक इंडिपेंडेंट रैपर है।
Santy Sharma Bigg Boss 20 Contestants Rapper Salman Khan Show Biography Ratlam
सैंटी शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। शो के नए सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं और संभावित कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच एक नाम तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, वह है रैपर सैंटी शर्मा। इंटरनेट पर वायरल हो रही कई पोस्ट्स और फैन पेजों में दावा किया जा रहा है कि सैंटी शर्मा इस बार शो में नजर आ सकते हैं।

सैंटी शर्मा का जन्म 9 सितंबर 1996 को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था। उन्हें प्रदेश के शुरुआती स्वतंत्र रैप कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने वर्ष 2014 से अपने संगीत करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहचान बनाई। सैंटी ने 'सूनी-सूनी सड़कों', 'उड़ान' और 'कोशिश मेरी' जैसे कई गाने रिलीज किए हैं, जिन्हें युवाओं के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सिर्फ रैपर ही नहीं, बल्कि सैंटी शर्मा गीतकार, संगीतकार और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर चुके हैं।

बिग बॉस 20 में एंट्री की चर्चा क्यों

हाल के महीनों में सैंटी शर्मा का नाम कई सोशल मीडिया चर्चाओं का हिस्सा बना है। उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग और डिजिटल प्रभाव को देखते हुए कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वे बिग बॉस 20 के लिए उपयुक्त कंटेस्टेंट साबित हो सकते हैं। रियलिटी शोज में अक्सर ऐसे चेहरों को मौका दिया जाता है जिनकी सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी हो और जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हों। हालांकि शो के मेकर्स, चैनल या खुद सैंटी शर्मा की ओर से उनकी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विवादों से भी बटोरी सुर्खियां

सैंटी शर्मा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने वायरल हो रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने इसे इंटरनेट ड्रामा बताते हुए लोगों से तथ्यों की जांच करने की अपील की थी। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके अलावा रैपर बादशाह के गाने टटीरी को लेकर हुए विवाद में भी उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी थी। इन मुद्दों पर बेबाक प्रतिक्रिया देने के कारण उनकी लोकप्रियता और चर्चा दोनों में बढ़ोतरी हुई।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल सैंटी शर्मा के बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता और लगातार हो रही चर्चाओं ने उन्हें संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में जरूर शामिल कर दिया है। अब दर्शकों की नजर शो के मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि सैंटी शर्मा वाकई बिग बॉस 20 के घर में दिखाई देंगे या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com