- Hindi News »
- Entertainment »
- Mukesh Khanna Rejects Ranveer Singh For Shaktimaan Casting Controversy
मुकेश खन्ना ने Ranveer Singh को ‘शक्तिमान’ के लिए किया खारिज, बोले- चेहरे पर नहीं दिखती पॉजिटिविटी
Ranveer Singh Shaktimaan Role: मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ के लिए अनुपयुक्त बताया है। उनका कहना है कि इस किरदार के लिए पॉजिटिव इमेज जरूरी है, जबकि रणवीर में उन्हें नेगेटिविटी नजर आती है।
- Written By: सोनाली झा

मुकेश खन्ना और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Mukesh Khanna On Ranveer Singh: इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच एक बार फिर ‘शक्तिमान’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है, खासकर इस बात पर कि बड़े पर्दे पर शक्तिमान का किरदार कौन निभाएगा।
इस मुद्दे पर शो के ओरिजिनल सुपरहीरो मुकेश खन्ना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वे रणवीर सिंह को इस रोल में नहीं देखना चाहते। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भले ही रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार शानदार तरीके से निभाए हैं, लेकिन ‘शक्तिमान’ के लिए सिर्फ अच्छा एक्टर होना काफी नहीं है।
मुकेश खन्ना ने कही ये बात
मुकेश खन्ना ने खुलकर कहा कि शक्तिमान का किरदार एक खास तरह की पॉजिटिविटी छवि मांगता है। उनके मुताबिक शक्तिमान सिर्फ एक सुपरहीरो नहीं, बल्कि एक आदर्श है। उसके चेहरे और व्यक्तित्व में पॉजिटिविटी झलकनी चाहिए। जब वो स्क्रीन पर खड़ा हो, तो उसमें साजिश या नेगेटिविटी नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सिंह ने पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी जैसा निगेटिव किरदार निभाया, गुल्ली बॉय जैसी फिल्म में अलग अंदाज दिखाया और ‘धुरंधर’ में भी शानदार परफॉर्मेंस दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
गोवा वेकेशन पर Bipasha Basu का ग्लैमरस अंदाज, बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर संग शेयर की खास तस्वीरें
Lara Dutta ने ब्यूटी स्टैंडर्ड पर दिया बड़ा बयान, वहीदा रहमान संग बातचीत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस
मुकेश खन्ना के अनुसार रणवीर की स्क्रीन प्रेजेंस शक्तिमान के लिए फिट नहीं बैठती। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि वे रणवीर को शक्तिमान के बजाय किलविश के रोल में कास्ट करना पसंद करेंगे। इस दौरान मुकेश खन्ना ने ‘शक्तिमान’ फिल्म के प्रोजेक्ट पर भी बात की और संकेत दिया कि फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में सभी लोग जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी क्या आपत्तियां हैं।
रणवीर सिंह की रामायण
वहीं, बातचीत के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म के टीजर के आधार पर राय बनाना सही नहीं है, क्योंकि टीजर अक्सर फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा दिखाता है। उनके अनुसार, किसी भी फिल्म का असली मूल्यांकन उसके रिलीज होने के बाद ही किया जा सकता है। फिलहाल, ‘शक्तिमान’ को लेकर बहस जारी है।
Mukesh khanna rejects ranveer singh for shaktimaan casting controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद
May 04, 2026 | 10:51 AMनागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
May 04, 2026 | 10:51 AMSalman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
May 04, 2026 | 10:51 AMलाडकी बहिन योजना में बड़ा उलटफेर: 54 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर, क्या आपका नाम भी कटा? अभी चेक करें
May 04, 2026 | 10:50 AMUP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
May 04, 2026 | 10:48 AMKamala Nehru Park: मुंबई की ऐतिहासिक ‘जूता हाउस’ संरचना का होगा पुनरुद्धार, 45 दिनों में पूरा होगा काम
May 04, 2026 | 10:48 AMAssam Jorhat Seat Result: गौरव गोगोई 4 हजार वोटों से चल रहे पीछे, चुनाव आयोग पर फोड़ा ठीकरा
May 04, 2026 | 10:47 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













