- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Jalgaon St Bus Accident Brake Fail 35 Injured Dhule Bhusawal
यमराज के पहियों पर सवार थे 60 यात्री! ST बस के ब्रेक फेल होने पर 3KM तक मची चीख-पुकार, 35 यात्री घायल
Jalgaon ST Bus Accident: धुलिया-भुसावल मार्ग पर एसटी बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा। 3 किलोमीटर तक बेकाबू दौड़ती रही बस, 35 यात्री घायल। सुरक्षा बैरियर ने टाला भीषण हादसा।
- Written By: आकाश मसने

जलगांव में दुर्घटनाग्रस्त हुई एसटी बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
ST Bus Brake Fail In Jalgaon: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। धुलिया से भुसावल जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन (ST) की एक बस तकनीकी खराबी के कारण ‘मौत का गोला’ बन गई। धुलिया से भुसावल जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) की एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने से वह करीब 3 किलोमीटर तक बेकाबू हालत में सड़क पर दौड़ती रही। इस दौरान बस में सवार 50 से 60 यात्रियों की सांसें अटक गईं। गनीमत रही कि बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरियर से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में करीब 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं।
खौफ के वो 3 किलोमीटर
यात्रियों के मुताबिक, बस जलगांव जिले के पारोला से निकलने के बाद एरंडोल के पास धारागीर गांव पहुंचने से पहले ही बस के पिछले हिस्से से तेज खड़खड़ाहट की आवाज आने लगी थी। कुछ ही देर में चालक को एहसास हुआ कि बस के ब्रेक फेल हो चुके हैं और वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया है। इसके बाद बस कभी सड़क पर तो कभी सड़क के नीचे उतरते हुए करीब 3 किलोमीटर तक बेकाबू दौड़ती रही। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए चीख-पुकार शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि ST बस बेकाबू होने के दौरान उसके कुछ पहिए भी निकल गए थे। आखिरकार बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरियर से जा टकराई, जिससे उसकी रफ्तार थम सकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक और परिचालक (कंडक्टर) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए धुलिया भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भिंड में भीषण सड़क हादसा: लोडिंग वाहन पेड़ से टकराकर खंती में गिरा, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
इंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, बांग्लादेशी युवती ने बिना पासपोर्ट कर ली भारत में एंट्री! जानें आगे क्या हुआ?
यह भी पढ़ें:- EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल यात्रियों को जलगांव के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक एसटी महामंडल की ओर से इस तकनीकी खराबी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, यात्रियों ने बसों की देखरेख और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Jalgaon st bus accident brake fail 35 injured dhule bhusawal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रतीक यादव की मौत का क्या है असली सच? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बड़ी वजह
May 13, 2026 | 05:36 PMGT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
May 13, 2026 | 05:35 PMजबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, 2 महीने पहले ही दी गई थी चेतावनी, मैनेजर के पत्र ने खोली सिस्टम की पोल
May 13, 2026 | 05:30 PMकम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम
May 13, 2026 | 05:27 PMआमगांव के बीड़ी मजदूरों की चेतावनी, अस्पताल बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन
May 13, 2026 | 05:08 PMसड़क पर खड़े वाहनों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, गोरेगांव में बैंकों के बाहर चरमराई यातायात व्यवस्था
May 13, 2026 | 05:01 PMIND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर संस्पेंस बरकरार
May 13, 2026 | 05:00 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














