- Hindi News »
- Entertainment »
- Mukesh Khanna Opened Up About Not Getting Married
मुकेश खन्ना ने क्यों नहीं की शादी, क्या सच में एक्टर ने ली थी भीष्म प्रतिज्ञा
मुकेश खन्ना शक्तिमान का कॉस्ट्यूम पहनकर सबके सामने आने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने शादी क्यों नहीं कि यह सवाल भी लोगों के मन में अब सता रहा है। क्या उन्होंने भीष्म प्रतिज्ञा ली थी।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: भीष्म पितामह का किरदार मुकेश खन्ना ने ऐसा निभाया कि असल जिंदगी में भी उनकी शादी नहीं हुई। वहीं शक्तिमान का किरदार उन्होंने ऐसा निभाया जिसका इंतजार दर्शक आज भी कर रहे हैं, लेकिन शक्तिमान के लौटने का वादा करके खुद ही कॉस्ट्यूम पहनकर मुकेश खन्ना जब सामने आए तो लोगों ने उनको खूब-खरी खोटी भी सुनाई। इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने असल जिंदगी में भी शादी नहीं की तो क्या सच में उन्होंने भीष्म प्रतिज्ञा ली थी।
मुकेश खन्ना ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्होंने कोई भी भीष्म प्रतिज्ञा नहीं ली है। लेकिन शादी उन्होंने इसलिए नहीं की उन्होंने कभी ऐसी किसी महिला से मुलाकात नहीं कि जिसके साथ वह शादी के बारे में सोच सके।
ये भी पढ़ें- ‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज’ का ट्रेलर हुआ आउट
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Lakhpati Didi Yojana: महाराष्ट्र में बनेंगी पहली 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
बेटी को मारकर ड्रम में भरा, परदेशीपुरा के ‘हैवान’ पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक बंद होने पर पैदल चल रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
यूपी के कौशंबी में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल
मुकेश खन्ना ने ऑन द टॉक्स को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि मैंने शादी क्यों नहीं की, एक समय पत्रकारों का यह पसंदीदा सवाल हुआ करता था। उन्होंने बताया कि मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन अक्सर लोग यह कहते हैं कि भीष्म पितामह का किरदार निभाने के बाद मैंने उसे किरदार को अपने असल जीवन में भी अपना लिया था जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं इतना महान नहीं हूं और कोई भी व्यक्ति भीष्म पितामह नहीं बन सकता। मैंने अपने जीवन में कोई भीष्म प्रतिज्ञा नहीं ली है लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मेरी बात कहने का तरीका और उससे जुड़े विवाद शायद इसकी वजह हो सकते हैं कि मैं किसी से रिश्ता नहीं बना पाया।
उन्होंने कहा, कई लोगों का यह मानना है कि मैं शादी पर विश्वास ही नहीं करता लेकिन यह बात भी पूरी तरह से गलत है और मुझे ऐसा लगता है कि अगर शादी होनी होगी तो होगी अगर मेरे लिए कोई लड़की पैदा हुई होती तो मेरी शादी जरूर होती। यह सब किस्मत का खेल है, जिसकी किस्मत में शादी लिखी होती है उनकी शादी होती है और जिनकी किस्मत में नहीं लिखी होती उनकी नहीं होती है। मैं इस शादी की बात को यहीं खत्म कर देता हूं।
ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मुकेश खन्ना को लेकर भीष्म प्रतिज्ञा की जो बात चल रही थी वह पूरी तरह से गलत है, जबकि जीवन भर शादी न करने के अपने फैसले का खुद मुकेश खन्ना ने कुछ अलग ही कारण बताया है और उनका यह मानना है की शादी किस्मत में लिखी होती है।
Mukesh khanna opened up about not getting married
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Lakhpati Didi Yojana: महाराष्ट्र में बनेंगी पहली 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
May 03, 2026 | 11:23 AMबेटी को मारकर ड्रम में भरा, परदेशीपुरा के ‘हैवान’ पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
May 03, 2026 | 11:22 AMनागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक बंद होने पर पैदल चल रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
May 03, 2026 | 11:18 AMयूपी के कौशंबी में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल
May 03, 2026 | 11:14 AMप्रमोद महाजन की हत्या को 20 बरस गुजर गए, क्या हुआ था उस दिन? जानें हत्याकांड की पूरी कहानी
May 03, 2026 | 11:14 AMनागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, डिप्रेशन से जूझ रही बेटी संग मां ने दी जान; इलाके में पसरा सन्नाटा
May 03, 2026 | 11:09 AMएंटवर्प बंदरगाह से खुलेगी तरक्की की राह; Nashik Industries Export को मिलेगा वैश्विक मंच
May 03, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM











