-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dharmarakshak Mahaveer Chhatrapati Sambhaji Maharaj Trailer Out Film To Be Release On 22 November
‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज’ का ट्रेलर हुआ आउट, 22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
- Written By: अनिल सिंह
'जब धर्म और गाय पर संकट आता है तो मराठा तलवार उठाता है', जोशीले संवादों से भरा धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज” का ट्रेलर आऊट हुआ है। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।

मुंबई: राष्ट्रीय नायक और हिंदू स्वराज्य के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फ़िल्म ‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज पार्ट 1’ का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च आज मुम्बई के पीवीआर, सिटी मॉल में किया गया। हिंदी और मराठी में एक साथ रिलीज हो रही इस भव्य फ़िल्म का ट्रेलर कमांडो 2 फेम ठाकुर अनुप सिंह, किशोरी शहाणे, भार्गवी चिरमुले, अमृता खानविलकर के साथ ही बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता जयंतीलाल गड़ा की साथ विशेष अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। उर्विता प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी संदीप रघुनाथराव मोहिते-पाटील द्वारा निर्मित फिल्म ‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज’ के निर्देशक तुषार विजयराव शेलार हैं।
ऐक्शन, बहादुरी से भरा ट्रेलर दर्शकों के लिए एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट है। इसका भव्य फिल्मांकन और प्रस्तुतिकरण पिक्चर को ऐतिहासिक लुक दे रहा है। “जंगल मे शेर मुट्ठी भर ही होते हैं मगर जंगल मे खौफ और राज उन्हीं का चलता है।” ट्रेलर की शुरुआत इस धमाकेदार संवाद से होती है। घोड़ों और तलवार से जंग का खौफनाक दृश्य नजर आता है। क्या एक्शन है, क्या सेट दिखायी देता है, क्या वीएफएक्स का कमाल है। पूरी तरह ऑडिएंस के लिए एक एपिक है। इस बहादुरी भरे दृश्यों के बैकग्राउंड में फ़िल्म का टाइटल सॉन्ग ‘शेर संभाजी हमारे’ चल रहा होता है जो ऊर्जा और हौसले से भरपूर है। यह शीर्षक गीत रिलीज हो कर पहले ही लोकप्रिय हो गया है।
ये भी पढ़ें- बड़े माथे वाले होते हैं भाग्यशाली ऐसा क्यों मानती हैं श्रद्धा कपूर
जब धर्म और गाय पर संकट आता है तो मराठा तलवार उठाता है इस संवाद के बाद छत्रपति संभाजी महाराज की जयघोष के साथ 2 मिनट और 36 सेकंड का यह ट्रेलर पूरा होता है। छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और बलिदान की गाथा दर्शाती यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में देश के सिनेमागृहों में 22 नवंबर को रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
नीट परीक्षा अपडेट: परीक्षा के मद्देनजर 20-21 जून को मेडिकल हॉस्टल बंद रखने के निर्देश, छात्र संगठन में आक्रोश
उत्तराखंड के 2 शहरों में भारी बवाल के बाद इंटरनेट बंद, निहंगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
NEET-UG री-एग्जाम से ठीक पहले पेपर लीक का सनसनीखेज दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया प्रश्न पत्र, मचा हड़कंप
इस ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित निर्माता संदीप रघुनाथ मोहिते-पाटील ने कहा कि ”छत्रपति संभाजी महाराज न केवल इतिहास के नायक हैं बल्कि आज भी युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। इस पिक्चर के द्वारा उनकी हिम्मत, बलिदान और आदर्शों को ट्रिब्यूट पेश करने का हमारा छोटा सा प्रयास है। इससे महाराज की वीरता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा। उनके जीवन पर बेस्ड यह एक ऐतिहासिक मास्टरपीस है जो जंजीरा की जंग पर अधिक फ़ोकस करती है। फिल्म संभाजी महाराज के जीवन की एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना को भी दिखाती है जो मुगल सल्तनत की वित्तीय राजधानी बुरहानपुर की घेराबंदी है। यह एक एक्शन से भरपूर पारिवारिक फिल्म है जो समृद्ध मराठा इतिहास को दर्शाती है।”
छत्रपति संभाजी महाराज के रोल को निभाकर ठाकुर अनूप सिंह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि मुझे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं इस पिक्चर के निर्माता निर्देशक का आभार प्रकट करता हूँ। मुझे बहुत खुशी है कि रिलीज़ होते ही इसके ट्रेलर को इतना अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तो पिक्चर बाकी है यह तो केवल झांकी है। हम सब ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से यह फ़िल्म बनाई है, ऐसा किरदार किसी कलाकार को जीवन मे एक बार ही मिलता है। छत्रपति संभाजी महाराज के साहसी व्यक्तित्व को सिल्वर स्क्रीन पर प्रस्तुत करना प्राउड मोमेंट है। फ़िल्म का टाइटल ट्रैक ‘शेर संभाजी हमारे’ भी दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है, यह गीत मेरे दिल के करीब भी है।”
धर्म और स्वशासन के लिए समर्पित छत्रपति संभाजी महाराज देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे, यह सिनेमा हमारे देश के ऐसे ही एक ऐतिहासिक नायक की बहादुरी को रेखांकित करता है। संदीप रघुनाथ मोहिते पाटील द्वारा प्रस्तुत और उर्विता प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘धर्मरक्षक महावीर संभाजी महाराज’ शेखर रघुनाथराव मोहिते पाटील, धर्मेंद्र सुभाषजी बोरा, सौजन्य सूर्यकांतजी निकम, केतनराजे निलेशराव भोसले द्वारा निर्मित है, निर्देशक तुषार विजयराव शेलार की यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी। फ़िल्म में ठाकुर अनूप सिंह, अमृता खानविलकर, किशोरी शाहणे, भार्गवी चिरमुले, राज जुत्शी, प्रदीप रावत, कामेश सावंत जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
Dharmarakshak mahaveer chhatrapati sambhaji maharaj trailer out film to be release on 22 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
Jun 21, 2026 | 10:52 AMनीट परीक्षा अपडेट: परीक्षा के मद्देनजर 20-21 जून को मेडिकल हॉस्टल बंद रखने के निर्देश, छात्र संगठन में आक्रोश
Jun 21, 2026 | 10:51 AMउत्तराखंड के 2 शहरों में भारी बवाल के बाद इंटरनेट बंद, निहंगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Jun 21, 2026 | 10:49 AMNEET-UG री-एग्जाम से ठीक पहले पेपर लीक का सनसनीखेज दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया प्रश्न पत्र, मचा हड़कंप
Jun 21, 2026 | 10:42 AMMathura: धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कैबिनेट मंत्री और विधायक ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Jun 21, 2026 | 10:37 AMगोंदिया में जून में भी 41.9 डिग्री तापमान, मानसून की देरी से किसान चिंतित
Jun 21, 2026 | 10:36 AMग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
Jun 21, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM










