- Hindi News »
- Entertainment »
- Monica Bedi Birthday Special Happy Birthday Monika Bedi Know Actress Connection With Underworld Don Abu Salem
अबू सलेम के साथ रिश्ते के चलते चर्चा में रही हैं मोनिका बेदी, काट चुकी हैं जेल की सजा
मोनिका बेदी (Monica Bedi) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है।
- Written By: काजल चोपड़े

मुंबई, एक समय पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस में शुमार रहने वाली एक्ट्रेस मोनिका बेदी (Monica Bedi) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है। मोनिका फिल्मों के अलावा टेलीविज़न के कई शो में नज़र आ चुकी हैं। मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को पंजाब के जिला होशियारपुर गांव चब्बवाल गांव में हुआ था। मोनिका के पिता प्रेम कुमार बेदी डॉक्टर है और उनकी मां का नाम शकुंतला बेदी है। मोनिका की कई फिल्में हिट रही थीं। तो आइये आज मोनिका के जन्मदिन पर जानते है उनकी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें…
मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने साल 1995 में तेलुगु फिल्म फिल्म ‘ताजमहल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म ‘सुरक्षा’ में सैफ अली खान के साथ नजर आई थीं। मोनिका बेदी (Monica Bedi) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है। मोनिका बेदी (Monica Bedi) और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम (Abu Salem) की लव स्टोरी पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हो गई थी। इतना ही नहीं मोनिका फर्जी पासपोर्ट के मामले में जेल में रहकर आ चुकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें
Bhooth Bangla का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Bobby Deol Emotional Speech: धर्मेंद्र को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बॉबी देओल हुए भावुक
जाकिर खान का तंज, ‘बम ल्यारी में फूटा, धुआं बांद्रा में’, धुरंधर 2 की सफलता पर चुभती बात
मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और अबू सलेम (Abu Salem) के बारे में बताया था। मोनिका ने बताया था कि, एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें स्टेज शो के ऑफर आते थे। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था, लेकिन अबू सलेम (Abu Salem) का नाम सुना नहीं था। साल 1998 में मोनिका ने पहली बार फोन पर अबू सलेम (Abu Salem) से बात की थी। मोनिका को एक स्टेज शो करने के लिए दुबई बुलाया गया था।
मोनिका ने आगे बताया कि, इस स्टेज शो के दौरान अबू सलेम (Abu Salem) ने खुद को एक कारोबारी बताया था। स्टेज शो के पहले अबू सलेम (Abu Salem) अपना नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन, अबू सलेम (Abu Salem) का बात करने का अंदाज काफी अलग था। मोनिका ने बताया कि, पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं।मोनिका की मानें तो, ‘हमारी फोन पर बातें होती थीं, लेकिन मुझे लगता था कि हमारे बीच कोई कनेक्शन जरूर है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि फ़ोन पर बात करते हुए मैं किसी शख्स को इतना पसंद करने लग जाउंगी।’

आगे मोनिका ने बताया था कि, ‘मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गई थी। लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी। मैं उनके कॉल का बेसब्री से इंतजार करती थी और जब फोन नहीं आता तो मैं परेशान हो उठती थी। फोन पर बात करते हुए मुझे अबू सलेम (Abu Salem) बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगे। मैं उनसे फोन पर अपनी सारी बातें शेयर करने लगी थी। दुबई में शो के बाद हम दोनों इतने करीब आ गए कि अबू सलेम (Abu Salem) हर आधे घंटे में मुझे फोन करते थे।’
मोनिका ने आगे बताया था ‘अबू सलेम (Abu Salem) मेरी काफी परवाह करने लगे थे। दुबई में दो बार मिलने के बाद जब मैं मुंबई वापस आई, तब मैंने उन्हें मुंबई आने के लिए कहा। लेकिन, उन्होंने हमेशा की तरह बहाना बना लिया। अबू सलेम (Abu Salem) ने मुझे अपना नाम अर्सलान अली बताया था। अबू सलेम (Abu Salem) हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि जब पुर्तगाल में हम गिरफ्तार हुए तब भी अबू सलेम (Abu Salem) ने अपना नाम अर्सलान अली बताया था। अबू सलेम (Abu Salem) नहीं चाहता था कि मैं दुबई से वापस मुंबई जाऊं। इसलिए जब मैं मुंबई में थी तो अबू सलेम (Abu Salem) ने मुझे दुबई आने के लिए फोन किया और कहा कि अगर मुंबई में रहूंगी तो परेशानी में पड़ जाऊंगी।’

साल 2005 में अबू सलेम (Abu Salem) और मोनिका बेदी (Monica Bedi) को गिरफ्तार किया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों को फर्जी पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। मोनिका को पहले भोपाल के जहांगीराबाद थाने में रखा गया था। इसके बाद उन्हें भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
मोनिका दिसंबर 2006 से जुलाई 2007 तक जेल में रही थीं। साल 2008 में जेल से निकलने के बाद मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मोनिका साल 2008 बिग बॉस के दूसरे सीजन में नज़र आई थी। इसके बाद वह साल 2009 में ‘दिल जीतेगी देसी गर्ल’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं।
Monica bedi birthday special happy birthday monika bedi know actress connection with underworld don abu salem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US के नहले पर ईरान का दहला…8 बजे वाली धमकी के जवाब में जनता से की खास अपील, हमला किया तो फंस जाएंगे ट्रंप!
Apr 07, 2026 | 10:03 AMKitchen Hacks: फ्रिज में आटा रखने से पहले लगा लें ये एक चीज, 24 घंटे तक रहेगा एकदम ताजा
Apr 07, 2026 | 09:53 AMNavi Mumbai International Airport को मेट्रो से जोड़ने की बड़ी योजना, 5557 करोड़ का प्रोजेक्ट
Apr 07, 2026 | 09:46 AMSambhajinagar: रिक्शा चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर विवाद, परमिट जांच के आदेश से ड्राइवरों में नाराजगी
Apr 07, 2026 | 09:30 AMदो पश्चिमी विक्षोभों का ‘डबल अटैक’ जारी, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों के लिए आई चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
Apr 07, 2026 | 09:29 AMStock Market Crash Today: ट्रंप की धमकी से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
Apr 07, 2026 | 09:27 AMअमेरिका के बाद इस देश में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप! बोले- मेरी जीत पक्की, मैं वहां बहुत पॉपुलर
Apr 07, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














