Kitchen Hacks: फ्रिज में आटा रखने से पहले लगा लें ये एक चीज, 24 घंटे तक रहेगा एकदम ताजा

Kitchen Tips: अक्सर लोग आटा गूंधकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन कुछ समय बाद यह सूखने या खराब होने लगता है। ऐसे में एक छोटा सा किचन हैक आपके आटे को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है।
dough storing tips
आटा स्टोर करने की टिप्स (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Soft Roti Dough Tips:अक्सर समय बचाने के लिए महिलाएं एक साथ आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देती हैं लेकिन कुछ ही घंटों में उस पर काली परत जम जाती है और रोटियां भी सख्त बनती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये स्मार्ट किचन हैक्स आपके बेहद काम आने वाले हैं।

किचन में काम को आसान बनाने के लिए हम अक्सर ज्यादा आटा गूंथकर स्टोर कर लेते हैं। लेकिन फ्रिज की ठंडी हवा के संपर्क में आने और ऑक्सीकरण की प्रक्रिया के कारण आटे की ऊपरी परत काली और पपड़ीदार हो जाती है। ऐसी स्थिति में बनी रोटियां न तो स्वाद में अच्छी होती हैं और न ही सेहत के लिए। आइए जानते हैं वो तरीके जिनसे आटा हमेशा ताजा बना रहेगा।

तेल या घी

आटे को काला होने से बचाने का सबसे सरल तरीका है उस पर चिकनाई का इस्तेमाल। जब आप आटा गूंथ लें तो उसे स्टोर करने से पहले उसके ऊपर हल्का सा कुकिंग ऑयल या देसी घी लगा दें। यह तेल आटे और हवा के बीच एक बैरियर का काम करता है, जिससे नमी बरकरार रहती है और आटा काला नहीं पड़ता।

एयरटाइट कंटेनर का सही चुनाव

कई लोग आटे को किसी भी खुले बर्तन या सामान्य कटोरे में रखकर फ्रिज में छोड़ देते हैं। फ्रिज की गैस और हवा आटे की नमी सोख लेती है। हमेशा आटे को एक अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर में ही रखें। ढक्कन पूरी तरह बंद होने से बाहरी हवा अंदर नहीं जा पाएगी और आटा कई घंटों तक वैसा ही रहेगा जैसा आपने गूंथा था।

एल्युमिनियम फॉयल या गीले कपड़ा

यदि आपके पास एयरटाइट डिब्बा नहीं है तो आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आटे की लोई को फॉयल पेपर में अच्छी तरह लपेट कर रखने से वह सूखता नहीं है। इसके अलावा एक साफ सूती कपड़े को हल्का गीला करके आटे के ऊपर ढकने से भी उसकी सफेदी और नरमी बरकरार रहती है।

नमक का इस्तेमाल

आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा नमक मिला देने से भी वह जल्दी काला नहीं होता। हालांकि आटे को 24 घंटे से ज्यादा फ्रिज में स्टोर न करें। ताजा गूंथे हुए आटे की रोटियां न केवल सुपाच्य होती हैं बल्कि शरीर को पोषण भी अधिक देती हैं। इन छोटे-छोटे बदलावों से आप अपनी रसोई की इस बड़ी टेंशन को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com