US के नहले पर ईरान का दहला...8 बजे वाली धमकी के जवाब में जनता से की खास अपील, हमला किया तो फंस जाएंगे ट्रंप!

US-Iran War: राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे तक का आखिरी अल्टीमेटम दिया है। इसके जवाब में ईरान ने अपने युवाओं से पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने की अपील की है।
Iran Reacts Trump's 8 PM Ultimatum
ट्रंप की रात 8 बजे वाली धमकी पर ईरान की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iran Reacts Trump's 8 PM Ultimatum: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर तय समयसीमा तक समझौता नहीं हुआ, तो देश के पुल और बिजली संयंत्र तबाह कर दिए जाएंगे और ईरान “पाषाण युग” में पहुंच सकता है। उन्होंने साफ कहा कि मंगलवार रात 8 बजे तक का समय अंतिम है। ट्रंप की इस धमकी के जवाब में ईरान सरकार ने अपने नागरिकों से खास अपील की है। 

ईरान (Iran) ने देश युवाओं से अपील की है कि वे देश के प्रमुख पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाएं। सरकार ने छात्रों, कलाकारों और एथलीटों से एकजुट होकर इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है, ताकि यह दिखाया जा सके कि देश का युवा अपने संसाधनों की रक्षा के लिए तैयार है।

अमेरिका कर सकता है पावर प्लांट्स पर हमला

ईरान के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल खुद युवाओं के सुझाव पर आधारित है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन करना है। स्थानीय समय के अनुसार, ट्रंप की दी गई समयसीमा बुधवार सुबह तक की है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें संभावित “युद्ध अपराध” की चिंता नहीं है और अगर ईरान ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी संकेत दिए कि आने वाले समय में हमले और तेज हो सकते हैं।

ईरान ने खारिज किया युद्धविराम प्रस्ताव

दूसरी ओर, ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। काहिरा स्थित ईरानी मिशन के प्रमुख मोजतबा फिरदौसी पौर ने कहा कि ईरान केवल स्थायी शांति चाहता है और तब तक कोई समझौता नहीं करेगा जब तक भविष्य में हमले न होने की गारंटी न मिले।

इजरायल ने फिर किया गैस प्लांट पर हमला

क्षेत्र में तनाव तब और बढ़ गया जब इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया, जो दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडारों में से एक है। इस हमले मेंइस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC)  के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। इजराइली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमले की पुष्टि की।

इसके जवाब में ईरान (Iran) ने इजराइल और खाड़ी क्षेत्र के कुछ देशों पर मिसाइल हमले किए। दोनों पक्षों के बीच बढ़ती सैन्य कार्रवाई ने हालात को और गंभीर बना दिया है। हालिया हमलों में 25 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com