कंगना रनौत की मुरीद हैं मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता, बाहुबली फिल्म को लेकर कही ये बात
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता की विनर ओपल सुचाता ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बारे में बात की और बताया कि उन्हें कंगना की फिल्में बहुत पसंद है। उन्होंने बाहुबली फिल्म को लेकर भी बातचीत की।
- Written By: अनिल सिंह
मिस वर्ल्ड 2025 विनर ओपल सुचाता कंगना रनौत की हैं मुरीद, देखना चाहती हैं बाहुबली फिल्म
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का समापन हो चुका है। मिस थाईलैंड ने खिताब अपने नाम कर लिया है। ओपल सुचाता इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। नवभारत से की गई बातचीत के दौरान उन्होंने खुद की प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए उनके ब्रेस्ट टयूमर से उन्हें प्रेरणा मिली। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भारतीय टीवी ड्रामा अब तक नहीं देखा है, लेकिन वह कंगना रनौत की फिल्मों को पसंद करती हैं। भारत की फिल्म बाहुबली वह देखना चाहती हैं।
नवभारत से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि जब वो महज 16 साल की थी, तो उनके ब्रेस्ट में गांठ पाई गई। बातचीत के दौरान उन्होंने यह बताया कि अच्छी बात यह थी कि वह कैंसर नहीं था। उनकी इसी बीमारी ने उन्हें ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया बहुत से लोगों को यह मौका नहीं मिलता है, मैं इस मंच का इस्तेमाल करके उन लोगों के लिए आवाज उठाना चाहती हूं, जो खुद के लिए कुछ नहीं बोल पाते हैं।
ये भी पढ़ें- RCB vs PBKS में नतीजा कुछ भी हो IPL 2025 Final के बाद टूट जाएगा दिल, ऐसा क्यों बोले राजामौली?
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह किसी बॉलीवुड स्टार को जानती हैं? तब उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की फिल्में उन्हें पसंद है। उन्होंने कंगना की एक फिल्म देखी थी जिससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बाहुबली अभी तक नहीं देखी है, लेकिन वह बाहुबली फिल्म देखना चाहती है। हम रामोजी फिल्म सिटी गए थे तब हमने इस फिल्म के बारे में सुना। हम अगली बार जब मिलेंगे तो मैं आपको इसका अपडेट जरूर दूंगी। आपल सुचाता ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक भारतीय ड्रामा शो नहीं देखा है, लेकिन वह उत्साहित हैं, उन्होंने बताया कि भारतीय फ़िल्म उद्योग बहुत विशाल है और अगर मौका मिला तो वह इसका हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी।
