-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mira Rajput Wellness Brand Launched Shahid Kapoor Gave Full Support
मीरा राजपूत का वेलनेस ब्रांड लॉन्च, शाहिद कपूर ने दिया पूरा साथ, सितारों का लगा जमावड़ा
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने मुंबई में अपने नए वेलनेस ब्रांड की लॉन्चिंग की, जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इवेंट में शाहिद कपूर और पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ।

मीरा राजपूत का वेलनेस ब्रांड लॉन्च
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हेल्थ और वेलनेस की दुनिया में अपने नए बिजनेस वेंचर की शुरुआत की है। मीरा ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपने नए हीलिंग और वेलनेस ब्रांड को लॉन्च किया, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। मीरा इससे पहले स्किनकेयर ब्रांड भी शुरू कर चुकी हैं, और यह उनका दूसरा उद्यम है।
लॉन्च इवेंट में मीरा ने सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ था, जबकि शाहिद ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। इस खास मौके पर शाहिद कपूर का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। पिता पंकज कपूर, उनकी पत्नी सुप्रिया पाठक, बेटी सनाह कपूर और बेटे रुहान कपूर इवेंट में पहुंचे। शाहिद के भाई ईशान खट्टर भी अपनी मां नीलिमा अजीम और गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।
इवेंट में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर भी पहुंचे, जो व्हाइट लूज पैंट और शर्ट में बेहद स्टाइलिश दिखे। वहीं, लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। रेखा जैसे ही इवेंट में पहुंचीं, मीरा खुद उन्हें रिसीव करने गईं। शाहिद और मीरा ने रेखा के साथ मीडिया के लिए पोज भी दिए। रेखा लाइट पर्पल साड़ी में हमेशा की तरह शाही और सुंदर लग रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
इसके अलावा, अभिनेत्री नेहा धूपिया स्टाइलिश आउटफिट में इवेंट में नजर आईं और मीरा-शाहिद से काफी देर तक बातचीत करती दिखीं। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस मधु भी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। उन्होंने कैजुअल लुक में इस आयोजन में भाग लिया। मीरा राजपूत एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अब बिजनेस वर्ल्ड में भी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड का तड़का लगाएंगे ईशान-जैकलीन
हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में उनका यह कदम खासा सराहा जा रहा है। साल 2015 में शाहिद कपूर से शादी के बाद मीरा ने अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से लोगों का ध्यान खींचा है। आज यह कपल दो बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहा है और अब मीरा का नया वेंचर उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में भी स्थापित कर रहा है।
Mira rajput wellness brand launched shahid kapoor gave full support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












