Mehar: अभी तक तो सिर्फ चेक पर लेती थी, राज कुंद्रा का ऑटोग्राफ लेने पर बोलीं शिल्पा शेट्टी
Shilpa Shetty: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर उन्होंने राज से ऑटोग्राफ लिया और वीडियो भी पोस्ट किया।
- Written By: अनिल सिंह
राज कुंद्रा की फिल्म 'मेहर' रिलीज, शिल्पा शेट्टी को पति से मिला 'पहला ऑटोग्राफ'
Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पहली फिल्म मेहर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक पंजाबी फिल्म है। फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। फिल्म रिलीज हो चुकी है। राज कुंद्रा बेहद खुश नजर आए और खुशी के इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया। वह खुद अपने पति का ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आई हैं।
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा से ऑटोग्राफ लेते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा है कि वह अब तक तो ऑटोग्राफ सिर्फ चेक कर लिया करती थी, लेकिन अब उन्होंने एक सेलिब्रिटी का ऑटोग्राफ लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Bhumi Pednekar Story: भूमि पेडनेकर हुईं डर के मारे कांप, अक्षय कुमार के बाइक प्रैंक ने कर दिया था बुरा हाल
ये भी पढ़ें- पवन सिंह-अंजलि राघव बैड टच मामले में नया मोड़, यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र
मेरा पहला ऑटोग्राफ
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राज और उनके बेटे वियान के साथ थिएटर में नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा राज से ऑटोग्राफ लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “मेरा पहला ऑटोग्राफ। अभी तक तो सिर्फ चेक पर लेती थी।”
राज ने टिशू पेपर पर लिखा, “राज सिर्फ तुमसे प्यार करता है
शिल्पा ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “मेरे हमेशा के हीरो से मेरा पहला ऑटोग्राफ। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में आपकी शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे आपकी ‘मेहर’ में शानदार अभिनय पर बहुत गर्व है। इस फिल्म को बहुत सफलता मिले। ‘मेहर’ की पूरी टीम को रिलीज के लिए बधाई। रब मेहर करे।”
मेहर फिल्म की कहानी
‘मेहर’ एक भावुक कहानी है, जो पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र के करमजीत की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म का किरदार अपने पिता, पति और बेटे के रूप में खोई हुई इज्जत को फिर से हासिल करने की कोशिश करता है। जिंदगी की मुश्किलों से टूटने के बावजूद वह दृढ़ संकल्प के साथ परिवार के लिए अपनी कीमत साबित करता है। ‘मेहर’ की कहानी संघर्ष, प्यार और परिवार के जज्बे को बखूबी पेश करती है। फिल्म में राज कुंद्रा के साथ गीता बसरा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें, बनिंदर बनी, सविता भट्टी, रूपिंदर रूपी, दीप मनदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, तरसेम पॉल और कुलवीर सोनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
शिल्पा की अपकमिंग फिल्म
शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही निर्देशक प्रेम की कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखेंगी। इसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रीश्मा नानैया और नोरा फतेही जैसे सितारे भी शामिल हैं।
