मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद हैं संजय दत्त की फिल्म का ये गाना, एक्टर संग अनीता राज ने किया था रोमांटिक

Meenakshi Seshadri ने बताया कि उनका पसंदीदा रोमांटिक गाना संजय दत्त और अनीता राज पर फिल्माया गया है। आर.डी. बर्मन के संगीत और लता मंगेशकर की आवाज वाला यह गाना आज भी दर्शकों के दिलों में बसे है।
Meenakshi Seshadri likes this song from Sanjay Dutt film
मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद हैं संजय दत्त की फिल्म का ये गाना
Published on: 
Updated on: 

Meenakshi Seshadri Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वे लगातार अपने प्रशंसकों के संपर्क में बनी रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक खास पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने मनपसंद रोमांटिक गाने के बारे में बताया। उनके इस पोस्ट ने फैंस के बीच फिर से 80 के दशक की यादें ताजा कर दीं।

मीनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे हरे-भरे पेड़ों और खूबसूरत प्राकृतिक माहौल के बीच घूमती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में आर.डी. बर्मन का मशहूर रोमांटिक गाना ‘ऐसा समां न होता’ बज रहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि यह गाना 1980 के दशक का आर.डी. बर्मन का मेरा पसंदीदा गाना है।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने कही ये बात

मीनाक्षी ने कई खूबसूरत रोमांटिक गाने बनाए और यह वाला गाना मेरे पसंदीदा कलाकार संजय दत्त और अनीता राज पर फिल्माया गया है। गाना ‘ऐसा समां न होता’ साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘जमीन आसमान’ का है। इस गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जिसे अंजान ने लिखा और आर.डी. बर्मन ने अपने जादुई संगीत से सजाया। उस दौर में यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था और आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में इसे खास जगह मिली होती है।

जमीन आसमान के स्टार्ट कास्ट

भरत रंगाचार्य के निर्देशन में बनी ‘जमीन आसमान’ में संजय दत्त, शशि कपूर, रेखा और अनीता राज ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में आर.डी. बर्मन का संगीत इसकी प्रमुख ताकतों में से एक माना जाता है। मीनाक्षी शेषाद्रि की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और मात्र 17 वर्ष की आयु में ‘मिस इंडिया’ का ताज जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘पेंटर बाबू’ रही, लेकिन असली पहचान उन्हें सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘हीरो’ से मिली।

मीनाक्षी शेषाद्रि का करियर

इसके बाद मीनाक्षी ने ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘शहंशाह’, ‘जुर्म’, ‘घर हो तो ऐसा’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। अपनी शानदार अदाकारी के साथ उन्होंने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी एक मजबूत पहचान बनाई। आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है और सोशल मीडिया पर उनके हर पोस्ट पर फैंस का प्यार उमड़ता हुआ नजर आता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com