-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Masti 4 Box Office Collection Review
मस्ती 4 देख सिर पीट रहे दर्शक फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई, 120 बहादुर को छोड़ा पीछे
- Written By: अनिल सिंह
Box Office Collection: रितेश देशमुख स्टारर 'मस्ती 4' को यूजर्स ने घटिया बताया, लेकिन फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ कमाकर '120 बहादुर' और हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया।

'मस्ती 4' को यूजर्स ने बताया टॉर्चर, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कर रही है ताबड़तोड़ कमाई
Masti 4 Box Office Collection: मिलाप जावेरी निर्देशित कॉमेडी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त ‘मस्ती 4’ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रियाएं बेहद नकारात्मक हैं और कई यूजर्स फिल्म को ‘टॉर्चर’ और ‘घटिया’ बता रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग करते हुए कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
दर्शकों ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है, लेकिन इसके बावजूद एडल्ट कॉमेडी ने शुरुआती कलेक्शन में धमाल मचा दिया है।
यूजर्स को नहीं भाई ‘मस्ती 4’, बताया ‘टॉर्चर’
सोशल मीडिया पर ‘मस्ती 4’ को लेकर दर्शकों की राय बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। कई यूजर्स ने निर्देशक मिलाप जावेरी पर निराशा व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
हंसी और कॉमेडी का अभाव: एक यूजर ने लिखा है कि निर्देशक मिलाप जावेरी की क्या मजबूरी रही होगी जो उन्होंने इस तरह की फिल्म बनाई। “ना तो इसमें कोई हंसी है और ना ही इसमें कोई कॉमेडी।”
अभिनय पर सवाल: एक अन्य यूजर ने फिल्म को ‘थकाने वाली’ बताया और कहा कि मुख्य कलाकारों की अदाकारी अजीब है। “आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय के भाव अच्छे नहीं हैं। रितेश देशमुख अच्छे अभिनेता हैं। उन्हें इस तरह की फिल्मों से बचना चाहिए।”
ये भी पढ़ें- ‘हिजबुल की लंका में जिसने लगाई आग’, मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित है धुरंधर फिल्म
घटिया और बिना फन: एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि “मिलाप जावेरी ने अब तक की सबसे घटिया फिल्म बनाई है। उन्हें दर्शकों को टॉर्चर करने के लिए पुरस्कार देना चाहिए।” दूसरे यूजर ने इसे “बिना किसी फन और एंटरटेनमेंट के कॉमेडी फिल्म” करार दिया।
बॉक्स ऑफिस पर ‘मस्ती 4’ का जलवा
दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया के बावजूद, ‘मस्ती 4‘ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और ओपनिंग डे पर ही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
ओपनिंग डे कलेक्शन: Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4:05 बजे तक 1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फाइनल डेटा आने के बाद इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।
‘120 बहादुर‘ को पछाड़ा: ‘मस्ती 4’ ने ओपनिंग डे के शुरुआती कलेक्शन में फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को काफी पीछे छोड़ दिया है, जिसने अभी तक लगभग 67 लाख की ही कमाई की है।
हॉलीवुड फिल्मों पर भारी: इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म ने साथ में रिलीज हुई सभी हॉलीवुड फिल्मों, जैसे ‘विकेड फॉर गुड’ और ‘सीसू रोड टू रिवेंज’ को भी शुरुआती कलेक्शन में पीछे कर दिया है, जो अभी तक 10 लाख का आंकड़ा भी नहीं छू पाई हैं।
‘दे दे प्यार दे 2’ से टक्कर: भले ही अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ को एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है, ‘मस्ती 4’ की आज की कमाई उसकी मौजूदा कमाई की लगभग दोगुनी है।
Masti 4 box office collection review
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
Jul 22, 2026 | 09:44 AMनागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 09:42 AMराहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Jul 22, 2026 | 09:38 AM2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMबूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
Jul 22, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













