Manoj Tiwari: शेर बूढ़ा नहीं होता, मनोज तिवारी का ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ रिलीज होते ही बोले फैंस
New Song: भोजपुरी सिनेमा में पुराने खिलाड़ी मनोज तिवारी ने भी एंट्री मारी है। उनका नया गाना जब से चढ़ल बा जवानी धूम मचा रहा है। फैंस मनोज तिवारी के लिए ओल्ड इज गोल्ड कहते हुए नजर आए।
- Written By: अनिल सिंह
पवन सिंह और खेसारी के बीच धूम मचा रहा है मनोज तिवारी का नया गाना, फैंस बोले ओल्ड इज गोल्ड
Jab Se Chadhal Ba Jawani: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल और पवन सिंह का नाम इस समय खूब सुना जाता है, लेकिन पुराने खिलाड़ी मनोज तिवारी भी पीछे नहीं हैं। उनका नया गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। फैंस को उनका गाना काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि मनोज तिवारी का नया गाना ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है। इस गाने को रिलीज हुए अभी एक ही दिन हुआ है और इसने 2 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त कर लिए हैं और यह यूट्यूब पर 18 नंबर पर ट्रेंड हो रहा है।
टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी लिखी है। एक यूजर ने लिखा है पुराने खिलाड़ी आ गए मैदान में, तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, बीट भले ही पुराना हो, लेकिन वाइब आज भी किलर है। एक अन्य यूजर ने लिखा शेर बूढ़ा हो सकता है मगर शिकार करना नहीं भूलता। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि लोग मनोज तिवारी के गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
ये भी पढ़ें- आपका यौन संबंध प्राइवेसी में आता है घर की लोकेशन नहीं, आलिया भट्ट पर भड़की पायल रोहतगी?
ससुरा बड़ा पैसावाला फिल्म से मिली थी बड़ी पहचान
मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी गाने से की थी और उनके भजन बेहद लोकप्रिय हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। 2003 में उनकी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म उसे समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिर मनोज तिवारी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह एक से एक बेहतरीन फिल्म करते चले गए।
राजनीति में सक्रिय हो गए हैं मनोज तिवारी
मनोज तिवारी बिग बॉस 4 में भी नजर आए थे। इसके अलावा वह अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने दो शादियां की। अब उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और वह सक्रिय राजनीति में उतर गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी और वह अब सक्रिय राजनीति में हिस्सा ले रहे हैं। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं।
