- Hindi News »
- Entertainment »
- Neelam Giri Got Nominated In Bigg Boss 19 Amrapali Dubey Appealed To Fans To Vote For Her
Bigg Boss 19: आम्रपाली दुबे ने नीलम गिरी के नॉमिनेट होने पर की वोट की अपील, जानें क्या है कनेक्शन
Amrapali Dubey Appeal For Vote: बिग बॉस 19 में नीलम गिरी के साथ तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, प्रणीत मोरे और नतालिया भी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
- Written By: अनिल सिंह

बिग बॉस 19 में नीलम गिरी हुईं नॉमिनेट, आम्रपाली दुबे ने फैंस से की वोट देने की अपील
Neelam Giri Nominated In Bigg Boss 19: टीवी रियल्टी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत जितनी धमाकेदार हुई है, उतनी ही तेजी से अब शो में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, लड़ाइयों और नॉमिनेशन का दौर भी देखने को मिल रहा है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी शामिल हुए हैं, लेकिन इनमें भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नीलम गिरी का नाम सबसे अलग है।
नीलम अपनी सादगी और अपनेपन से दर्शकों के दिल में जगह बना रही हैं, लेकिन शो की स्ट्रेटेजी और घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स की गुटबाजी का असर उन पर भी साफ नजर आ रहा है। पहले ही हफ्ते में नीलम गिरी नॉमिनेट हो गई हैं, जिससे उनके चाहने वालों को झटका लगा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और बड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से नीलम के लिए वोट की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
बल्लू जेल से फुर्ररररर! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर से मचाया गदर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
ये भी पढ़ें- गोविंदा और सुनीता आहूजा को मिला गणपति बप्पा का आशीर्वाद, नहीं होगा तलाक
नीलम नॉमिनेट हो गई हैं
आम्रपाली दुबे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह बताती हैं कि शूटिंग के बाद उन्होंने सीधे ‘बिग बॉस 19’ देखा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें नीलम गिरी के नॉमिनेट होने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत वोट कर दिया। वीडियो में आम्रपाली कहती हैं, ”मेरा अभी-अभी शूट का पैकअप हुआ है। पैकअप होते ही मैंने कॉस्ट्यूम भी नहीं बदली और सीधे बिग बॉस देखना शुरू कर दिया, क्योंकि जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारी इंडस्ट्री की नीलम गिरी वहां गई हैं। मुझे पता चला कि नीलम नॉमिनेट हो गई हैं तो मैंने उन्हें वोट कर दिया है।”
आम्रपाली और नीलम का कनेक्शन
आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस और भोजपुरी दर्शकों से अपील करते हुए कहा, “मेरा आप सबसे निवेदन है कि आप भी नीलम को वोट करें। उसे बिग बॉस के घर में रहकर अपने आप को साबित करने का समय और मौका दें।”आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी इस अपील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। नीलम गिरी निरहुआ के भाई प्रवेशलाल यादव को डेट कर रही हैं।
नीलम का दावा- वह बराबरी से गेम खेल रही हैं
बिग बॉस के घर में इस हफ्ते काफी उथल-पुथल देखने को मिली। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान घरवालों ने खुलकर एक-दूसरे के नाम लिए और उसके पीछे की वजहें भी बताईं। इस बार नीलम गिरी के साथ जिन अन्य सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, उनमें तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, प्रणीत मोरे और नतालिया का नाम शामिल है। कई कंटेस्टेंट्स ने नीलम को ‘सॉफ्ट टारगेट’ बताया और कहा कि वो अभी तक खुद को ठीक से साबित नहीं कर पाई हैं। कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि वह दूसरे कंटेस्टेंट्स के असर में रहती हैं और खुद का कोई मजबूत स्टैंड नहीं लेतीं। हालांकि नीलम का कहना है कि वह बराबरी से गेम खेल रही हैं और धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं।
Neelam giri got nominated in bigg boss 19 amrapali dubey appealed to fans to vote for her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में महायुति में टकराव तेज, बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर लगाया भूमि कब्जे का आरोप
Apr 28, 2026 | 07:18 AMइंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा…आपस में टकराई दो ट्रेन, कई लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
Apr 28, 2026 | 07:11 AMSummer Skincare: गर्मियों में भी आपका चेहरा करेगा ग्लो, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें
Apr 28, 2026 | 07:10 AMAshok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की अय्याशी का खुलासा, CA ने खोले राज
Apr 28, 2026 | 07:03 AMHezbollah Threat: हिजबुल्लाह के खिलाफ नेतन्याहू की चेतावनी, 122 मिमी रॉकेट और ड्रोन अब भी चुनौती
Apr 28, 2026 | 06:59 AMपरमाणु डील पर अड़ा US, अधिकारियों का दावा ट्रंप को पसंद नहीं आया ईरान का प्रस्ताव, फिर शुरू होगा जंग!
Apr 28, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 अप्रैल LIVE: सिक्किम में पीएम मोदी का मेगा विजिट, कई परियोजनाओं की करेंगे शुरूआत
Apr 28, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM














