‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Kangana Ranaut Reaction: 'गटर जनरेशन' बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका बयान Gen-Z पीढ़ी के लिए नहीं था, बल्कि कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर था।
- Written By: सोनाली झा
कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Gutter Generation: कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए ‘गटर जनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई और कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूरी Gen-Z पीढ़ी का अपमान किया है।
कंगना रनौत ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका बयान पूरी युवा पीढ़ी के लिए नहीं था, बल्कि उन कुछ लोगों के लिए था जिन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा और अशोभनीय व्यवहार किया। उन्होंने केवल ऐसे व्यवहार का विरोध किया, जिसे वह समाज के लिए गलत मानती हैं।
मीडिया ने संदर्भ से हटाकर पेश किया बयान
वीडियो में कंगना ने आरोप लगाया कि मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया। उन्होंने कहा कि उनके कई सकारात्मक बयानों को नजरअंदाज किया जाता है, जबकि विवादित हिस्सों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। उन्होंने देश के युवाओं की उपलब्धियों की हमेशा सराहना की है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने भारतीय स्टार्टअप्स की सफलता और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सार्वजनिक रूप से तारीफ की है।
सम्बंधित ख़बरें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
कंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
मेरे खिलाफ गैंगअप किया जा रहा है
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया संस्थान उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आसपास, परिवार और टीम में भी Gen-Z के कई युवा हैं, जिन पर उन्हें गर्व है। उनका कहना था कि कुछ लोगों की हरकतों को पूरी पीढ़ी से जोड़ना सही नहीं है और उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।
क्या है पूरा विवाद
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कंगना ने हालिया छात्र प्रदर्शनों से जुड़े कुछ वीडियो साझा करते हुए प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की आलोचना की थी। उन्होंने इसे समाज के लिए अनुचित बताते हुए ‘गटर जनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
