Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल, करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी ने जयपुर में फिल्म 'बंटवारा 1947' का भव्य प्रमोशन किया। टीम ने रामबाग पैलेस, हवा महल और राज मंदिर सिनेमा का दौरा किया।
- Written By: सोनाली झा
सनी देओल और करण देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunny Deol Film Batwara 1947 Promotion: आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले लगातार सुर्खियां बटोर रही है। निर्देशक राजकुमार संतोषी की इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म की स्टारकास्ट भी प्रमोशन में जुट गई है। अभिनेता सनी देओल, करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी ने जयपुर पहुंचकर फिल्म का जोरदार प्रचार किया।
फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत जयपुर के प्रतिष्ठित रामबाग पैलेस से हुई। यहां सनी देओल, करण देओल और राजकुमार संतोषी ने मीडिया से मुलाकात की और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता साझा की। इसके बाद पूरी टीम ने शहर की ऐतिहासिक पहचान हवा महल का दौरा किया, जहां फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। जयपुर में सनी देओल की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
राज मंदिर सिनेमा में भी दिखा फिल्म का क्रेज
हवा महल के दौरे के बाद फिल्म की टीम मशहूर राज मंदिर सिनेमा पहुंची। यहां भी सनी देओल और करण देओल का दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ स्वागत किया। फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद माना जा रहा है कि प्रमोशन का यह दौर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
बंटवारे के दर्द को पर्दे पर दिखाएगी फिल्म
‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल कहानी है। फिल्म में उस दौर के दर्द, बिछड़ते परिवारों, रिश्तों और इंसानी जज्बातों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। कहानी केवल बंटवारे की त्रासदी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्यार, त्याग, साहस और उम्मीद जैसे इमोशनल पहलुओं को भी सामने लाएगी।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और अभिनेता सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ काम कर रही है। फिल्म में शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
