द फैमिली मैन 3 का ऐलान, वीडियो में नकाब पहने नजर आए जयदीप अहलावत

मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 3 का पहला लुक जारी हुआ था, अब उसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और निमरत कौर नजर आ रहे हैं।
मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और निमरत कौर
मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और निमरत कौर
Published on: 
Updated on: 

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन का नया सीजन जल्दी प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाला है. द फैमिली मैन 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है वीडियो में मनोज बाजपेयी दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आए, तो वहीं निमरत कौर गंभीर अंदाज में दिखाई दे रही हैं। जयदीप अहलावत खूंखार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। प्राइम वीडियो पर सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों की बेचैनी अभी कम नहीं होगी, क्योंकि अनाउंसमेंट वीडियो के साथ रिलीजिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

द फैमिली मैन 3 को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मेकर्स ने अनाउंसमेंट वीडियो के साथ भी रिलीज डेट जारी नहीं की है, कमिंग सून लिखकर दर्शकों का इंतजार और बढ़ा दिया गया है। आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही द फैमिली मैन 3 का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। सीरीज को लेकर पहले से ही यह जानकारी मिल गई थी कि जयदीप अहलावत और निमरत कौर मनोज बाजपेयी के साथ नजर आने वाले हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में उनकी मौजूदगी इनके शो का हिस्सा बनने की पुष्टि कर रही है। मेकर्स की तरफ से इसके बारे में ऐलान नहीं किया गया था।

द फैमिली मैन 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट 

द फैमिली मैन 3 को लेकर कहा यह जा रहा है कि जुलाई के महीने में इसे रिलीज किया जा सकता है, लेकिन एक बार फिर बता दें कि मेकर्स की तरफ से अभी इसकी रिलीज डेट जारी नहीं की गई है। वीडियो में पिछले दो सीजन की झलक भी दिखाई गई है और उसी के साथ अपकमिंग सीजन के वीडियो को जोड़ा गया है। अनाउंसमेंट वीडियो पर कमिंग सून लिखा हुआ है। मतलब साफ है कि द फैमिली मैन 3 को लेकर दर्शकों के इंतजार की घड़ी अभी खत्म नहीं हुई है, द फैमिली मैन 3 देखने के लिए दर्शकों को भी और इंतजार करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com