मां और कन्नप्पा के सामने सितारे जमीन पर की कैसी है हालत, जानें आठवें दिन का हाल

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। आज ही बॉक्स ऑफिस पर मां और कन्नप्पा फिल्में भी रिलीज हुई है ,आइए जानते हैं दो फिल्में रिलीज होने के बावजूद सितारे जमीन पर की हालत कैसी
मां और कन्नप्पा के सामने चट्टान बन कर खड़ी है आमिर खान की सितारे जमीन पर
मां और कन्नप्पा के सामने चट्टान बन कर खड़ी है आमिर खान की सितारे जमीन पर
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मां और कन्नाप्पा दो फिल्में 27 जून 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, दोनों ही फिल्मों का आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर कैसा असर पड़ा है, इस पर चर्चा तेज हो गई है। खबर के मुताबिक दो नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बावजूद आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब साबित हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं, आज आठवां दिन है और आठवें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है।

भारत में फिल्म अब तक 90 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। खबर के मुताबिक फिल्म का बजट 90 करोड़ था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने अपना बजट पूरी तरह से वसूल कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने दुनिया भर में 140 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बजट से काफी आगे निकल गई है।

मां और कन्नाप्पा के रिलीज होने के बाद आमिर खान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा है, इसके जवाब में आठवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि ये फिल्म दो नई फिल्में रिलीज होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह खड़ी नजर आ रही है। आठवें दिन फिल्म ने शाम 5 बजे तक 2.2 करोड़ का कारोबार कर लिया था, देर रात तक यह आंकड़ा बदल सकता है, सातवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ का कारोबार किया था। आठवें दिन भी 5 करोड़ के कारोबार का अनुमान है, इसे बेहतरीन कलेक्शन कहा जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com