-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Manoj Bajpayee Film Ghooskhor Pandat Controversy Anup Jalota Title Change Suggestion
‘पंडत’ को पुजारी कर दो…Ghooskhor Pandat कंट्रोवर्सी में कूदे अनूप जलोटा, मेकर्स को दी टाइटल बदलने की सलाह
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल पर जारी विवाद में अब अनूप जलोटा भी शामिल हो गए हैं। भजन गायक ने मेकर्स को नाम बदलने की सलाह देते हुए नया टाइटल सुझाया है।

घूसखोर पंडत पर अनूप जलोटा का रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anup Jalota On Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल इन दिनों लगातार विवादों में घिरा हुआ है। फिल्म का टीजर 3 फरवरी को रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध देखने को मिल रहा है। अब इस मामले में मशहूर भजन और ग़ज़ल गायक अनूप जलोटा भी कूद पड़े हैं और उन्होंने मेकर्स को एक अलग ही सलाह दे डाली है।
अनूप जलोटा ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ‘पंडित’ शब्द एक धर्म और जाति से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसे नकारात्मक रूप में दिखाना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उन्होंने मेकर्स को सुझाव दिया कि अगर टाइटल में छोटा सा बदलाव कर दिया जाए, तो पूरा विवाद खत्म हो सकता है।
अनूप जलोटा ने ‘घूसखोर पंडत’ का सुझाया नया टाइटल
अनूप जलोटा के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडत’ की जगह ‘घूसखोर पुजारी’ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुजारी कोई जाति या धर्म नहीं होता, बल्कि पूजा करने वाला कोई भी व्यक्ति पुजारी हो सकता है। अनूप जलोटा ने कहा, “पंडित एक जाति और धर्म से जुड़ा शब्द है। किसी जाति को घूसखोर कहना गलत है। अगर टाइटल ‘घूसखोर पुजारी’ कर दिया जाए, तो पुजारी कोई भी हो सकता है…मैं, आप या कोई और।”
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
अनूप जलोटा ने ‘घूसखोर पंडत’ विवाद में मेकर्स को दे दी सलाह#ghooskhorpandat #anupjalota pic.twitter.com/f4rGdF3tpP — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) February 6, 2026
उन्होंने आगे कहा कि पुजारी कोई एक समुदाय नहीं है, बल्कि जो भी पूजा करता है वही पुजारी कहलाता है। ऐसे में टाइटल बदलने से कई लोगों की नाराजगी खत्म हो सकती है और फिल्म को लेकर बनी मुश्किलें भी आसान हो जाएंगी।
गौरतलब है कि ‘घूसखोर पंडत’ के टीजर के सामने आते ही फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग तेज हो गई थी। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि फिल्म का नाम एक खास वर्ग को बदनाम करता है और समाज में गलत संदेश देता है।
विवाद यहीं नहीं रुका। भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग उठाई। वहीं ब्रज क्षेत्र के संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर बैन लगाने और मेकर्स पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ देख सुनील शेट्टी को हुआ अफसोस, बोले- काश इस फिल्म का हिस्सा होता; रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ
मामला बढ़ने के बाद लखनऊ में डायरेक्टर और टीम पर FIR दर्ज
मामला इतना बढ़ा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे और उनकी टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
फिल्म की बात करें तो ‘घूसखोर पंडत’ में मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता और श्रद्धा दास अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।
Manoj bajpayee film ghooskhor pandat controversy anup jalota title change suggestion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
Aug 09, 2026 | 10:58 AMकियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
Aug 09, 2026 | 10:47 AM15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!
Aug 09, 2026 | 10:46 AMलखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
Aug 09, 2026 | 10:45 AMस्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 10:45 AMग्वालियर में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग लेने पहुंचे दो युवक, CMHO को शक होने पर खुला राज
Aug 09, 2026 | 10:40 AMभारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
Aug 09, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













