अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने भेजा स्पेशल विश, यूजर्स बोले- Love is back
अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर फैंस और सेलेब्स से ढेरों बधाइयां मिलीं, लेकिन खास विश आई उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की ओर से। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन का एक बूमरेंग वीडियो शेयर किया।
- Written By: सोनाली झा
अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने भेजा स्पेशल विश
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को 40 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें फैंस और सेलेब्स से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन सबसे खास विश आई उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की तरफ से। सोशल मीडिया पर मलाइका का अर्जुन के लिए पोस्ट सामने आते ही दोनों के पैचअप की चर्चा फिर से तेज हो गई है।
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरेंग शेयर किया है, जिसमें अर्जुन कपूर उछलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर। पोस्ट सिंपल जरूर है, लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। बीते साल मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर कोई पोस्ट नहीं किया था, न ही वो उनके बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं। यही नहीं, दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तब जोर पकड़ लिया था।
ब्रेकअप की कन्फर्मेशन अर्जुन ने की थी
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 2019 से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई बार प्यार जताया। लेकिन साल 2024 में इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं और अर्जुन ने एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था कि वे अब सिंगल हैं। ब्रेकअप के बावजूद अर्जुन ने मलाइका का साथ नहीं छोड़ा। मलाइका के पिता के निधन के समय वो उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े दिखे।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को मिल रहा शानदार एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स, जानें पहले दिन की संभावित कमाई का अनुमान
टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
ये भी पढ़ें- आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्या फिर साथ आ रहे हैं दोनों
अर्जुन कपूर ने मलाइका के बर्थडे पर कोई ओपन विश तो नहीं किया था, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक मैसेज लिखा था कि कभी भूलो मत कि तुम कौन हो। अब जब मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे पर खुलेआम विश किया है, तो सोशल मीडिया यूजर्स इस इशारे को ‘पैचअप’ मान रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि शायद ये रिश्ता एक बार फिर से शुरू हो रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि दोनों के बीच प्यार लौट रहा है।
