- Hindi News »
- Entertainment »
- Malaika Arora Shared A Cryptic Post After Arjun Kapoor Confirmed The Breakup During Singham Again Promotion
अर्जुन कपूर के ब्रेकअप कंफर्म करते ही मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा ‘पलभर के लिए दिल..’
- Written By: निक्की राय
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें बीते कुछ महीनों से छाई हुई थीं। अब इस खबर पर अर्जुन कपूर ने मुहर लगा दी है। इसके तुंरत बाद मलाइका ने भी अपना रिएक्शन देते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

अर्जुन कपूर के ब्रेकअप कंफर्म करते ही मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर एक इवेंट के दौरान चुप्पी तोड़ते हुए खुद को सिंगल बताया था। अब मलाइका ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड दिवा ने एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ आग में घी डालने का काम किया। कपल ने इस साल की शुरुआत में अपने छह साल के रोमांस को खत्म कर दिया, जिससे फैंस भी हैरान रह गए। एक्ट्रेस की क्रिप्टिक पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “एक सेकंड के लिए दिल को छू लेना किसी आत्मा को जीवन भर के लिए छू सकता है।” मलाइका ने नोट में “गुड मॉर्निंग” भी जोड़ा। सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में राज ठाकरे द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन ने कहा, ” नहीं अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।”

सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता
Eid Mubarak: ईद के मौके पर सितारों ने दी मुबारकबाद, आर माधवन और आयशा खान ने मनाया जश्न
Malaika Arora Party: मिस्ट्री मैन के साथ कोजी अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
कब शुरु की डेटिंग
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। वहीं, एक्ट्रेस ने 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। उन्होंने 2019 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से तब जाहिर किया जब मलाइका ने अर्जुन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। तब से इस कपल को कई मौकों पर साथ देखा जाने लगा।
ब्रेकअप की अफवाहें
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अफवाहें चल रही हैं। हालांकि, इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से कोई भी टिप्पणी करने से परहेज किया। हालांकि, पिछले महीने मलाइका के पिता की दुखद मौत के बाद अर्जुन कपूर हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। दुखद घटना के बाद अर्जुन कपूर अपनी एक्स मलाइका को सांत्वना देते और उसके परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए देखे गए।
यह भी देखें-दिवाली की लाइट्स से जगमगाया शाहरुख खान का घर मन्नत, फैंस बोले ‘वाह क्या बात है..’
इस फिल्म से करियर को मिलेगा नया मोड़
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंघम अगेन अर्जुन कपूर के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और अन्य कलाकारों के साथ इस फिल्म में वह खतरनाक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Malaika arora shared a cryptic post after arjun kapoor confirmed the breakup during singham again promotion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














