- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahesh Bhatt Was About To Leave Direction For Film Aashiqui Know Story
इस फिल्म के लिए महेश भट्ट ने खाई थी इंडस्ट्री छोड़ने की कसम, दांव पर लगा दिया था अपना करियर, जानें पूरी कहानी
आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि एक फिल्म के लिए उन्होंने अपना करियर दांव पर लगा दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने की कसम भी खाई थी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

महेश भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। उनकी सफलता के पीछे उनकी मेहनत तो है ही, लेकिन उनके पिता महेश भट्ट की विरासत और योदगान का भी बड़ा हाथ रहा है।
दरअसल, महेश भट्ट जो अब डायरेक्शन से दूर हैं, 80 और 90 के दशक में ऐसे फिल्ममेकर थे जिन्होंने कई यादगार फिल्में दीं। उन्हीं में एक फिल्म है ‘आशिकी’ शामिल है, यह 1990 में रिलीज हुई थी। लेकिन ये न सिर्फ एक लव स्टोरी के तौर पर हिट रही बल्कि अपने म्यूजिक से इतिहास रच गई।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘आशिकी’ का सफर बेहद अनिश्चितताओं से भरा था। शुरुआत में यह फिल्म कोई प्रोजेक्ट ही नहीं थी, बल्कि इसके गाने एक म्यूजिक एल्बम के तौर पर बनाए जा रहे थे। गीतकार समीर अंजान और संगीतकार नदीम-श्रवण कुछ गाने रिकॉर्ड कर चुके थे। जब महेश भट्ट को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने म्यूजिक सुना, तो उन्हें यकीन हो गया कि इन गानों पर एक शानदार फिल्म बनाई जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
धुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखाई देंगे Akshay Kumar, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, जानें पूरी अपडेट
Ranveer Singh Shiva Role: रणवीर सिंह की नई फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा, भगवान शिव के रोल में आ सकते हैं नजर
‘तुम्हारा चेहरा नेगेटिव है’, Rubina Dilaik को डायरेक्टर ने कही थी चुभने वाली बात, सालों बाद छलका दर्द
महेश भट्ट ने एक रोमांटिक कहानी पर काम शुरू किया और तय किया कि यह फिल्म इन गानों के साथ बनाई जाएगी। लेकिन म्यूजिक कंपनी के मालिक गुलशन कुमार (टी-सीरीज) को यह विचार बहुत पसंद नहीं आया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यह म्यूजिक किसी फिल्म का नहीं, बल्कि सिर्फ एक एल्बम का लगता है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं खुद को ज्यादा परेशान…’, No Entry 2 से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी
इस पर महेश भट्ट ने आत्मविश्वास से भरा जवाब दिया कि “अगर ये म्यूजिक और ये फिल्म रिकॉर्ड ना बनाए, तो मैं डायरेक्शन छोड़ दूंगा।” यह बयान उस समय उनके करियर पर बड़ा दांव था।
गीतकार समीर अंजान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद सभी लोग फिर से एक साथ बैठे और फिल्म को हरी झंडी मिली। इसके बाद बनी ‘आशिकी’ ने रिलीज के साथ ही धमाका कर दिया। फिल्म सुपरहिट हुई और इसके गाने “सांसों की जरूरत है जैसे”, “धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना”, आज भी क्लासिक माने जाते हैं।हालांकि, ‘आशिकी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक भरोसे की जीत थी और महेश भट्ट के उस विश्वास की जो उन्होंने म्यूजिक और कहानी पर जताया था।
Mahesh bhatt was about to leave direction for film aashiqui know story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
May 12, 2026 | 05:02 PMEkadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMधुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
May 12, 2026 | 04:39 PMIRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
May 12, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM













