Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IFFI में महावतार नरसिंह की विशेष स्क्रीनिंग, 12वीं फेल और आर्टिकल 370 का भी दिखेगा जलवा

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिंह भगवान विष्णु के वराह और नरसिंह अवतारों की शक्तिशाली कथाओं को जीवंत रूप में दिखाती है। यह होम्बले फिल्म्स की एक और महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे भारतीय पैनोरमा में दिखाया जाएगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 21, 2024 | 03:52 PM

IFFI में महावतार नरसिंह की विशेष स्क्रीनिंग

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिंह भगवान विष्णु के वराह और नरसिंह अवतारों की शक्तिशाली कथाओं को जीवंत रूप में दिखाती है। यह होम्बले फिल्म्स की एक और महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे भारतीय पैनोरमा में दिखाया जाएगा, जो भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का प्रमुख हिस्सा है। यह फिल्म इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रदर्शित होने के लिए चुनी गई पाँच हिंदी फिल्मों में से एक है, जिनमें 12वीं फेल, श्रीकांत, आर्टिकल 370 और वीर सावरकर भी शामिल हैं।

महावतार नरसिंह इस इवेंट के लिए चुनी गई एकमात्र अनरिलीज़्ड हिंदी फिल्म है। सिलेक्शन कमिटी फिल्म से इतनी प्रभावित हुई कि इसे इस सेक्शन के एकमात्र अनरिलीज़्ड प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया। जूरी का विश्वास है कि फिल्म अपनी शानदार तकनीकी स्किल्स और दिलचस्प कहानी से IFFI में दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी।

जूरी को पूरा विश्वास है कि यह फिल्म IFFI में अटेंडीज को अपने टेक्निकल ब्रिलियंस और मास्टरफुल स्टोरी टेलिंग से फैसिनेट करेगी। यह फिल्म डायरेक्टर अश्विन कुमार द्वारा बनाई गई है, जो भारतीय ऐतिहासिक कहानियों को पॉपुलर बनाना चाहते हैं और उन्हें नए जेनरेशन के लिए मॉडर्न, आकर्षक तरीके से पेश करना चाहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Toxic Teaser Out: कसीनो, गोलियां और खौफनाक एक्शन, यश की ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने आरोपों को बताया राजनीतिक, शाह के खिलाफ टिप्पणी का है मामला

MMR का होगा कायाकल्प: ठाणे बनेगा ‘मोबिलिटी हब’ और कल्याण ‘स्मार्ट सिटी’, 48,000 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

सांसद के प्रयास रंग लाए, NH-53 परियोजना स्वीकृत, जलगांव को 80 करोड़ के अंडरपास को मंजूरी

ये भी पढ़ें- सलीम खान ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की थी हेलेन से दूसरी शादी

होम्बले फिल्म्स एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहा है। अपनी ज़बरदस्त कहानियों के साथ, ये ही वो कंपनी है जो लगातार सफलता की मिसाल कायम कर रही है, दर्शकों के दिल और बॉक्स ऑफिस दोनो पे राज कर रही है। अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखे हुए, होम्बले फिल्म्स अब एक और रोमांचक प्रोजेक्ट ले कर आ रहा है, एक एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा। ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है, क्योंकि ये इंडियन पैनोरमा में स्क्रीन होने के लिए तैयार है।

भारतीय पैनोरमा को 1978 में IFFI के एक भाग के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसका उद्देश्य सिनेमाई कला की सहायता से भारतीय फिल्मों के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना था। अपनी स्थापना के बाद से ही भारतीय पैनोरमा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहा है।

Mahavatar narasimha 12th fail and article 370 of special screening at iffi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2024 | 03:52 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.