सांसद के प्रयास रंग लाए, NH-53 परियोजना स्वीकृत, जलगांव को 80 करोड़ के अंडरपास को मंजूरी
Jalgaon Highway Underpass Construction: जलगांव में NH-53 के हादसा-प्रवण स्थलों पर 80 करोड़ रुपये के अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली है। सांसद स्मिता वाघ के प्रयासों से परियोजना को हरी झंडी मिली।
- Written By: अंकिता पटेल
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalgaon NH53 Project: जलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर तरसोद से फागणे खंड में एरंडोल शहर के कासोदा रोड और पारोला बायपास स्थित धरणगांव चौफुली पर वाहन अंडरपास निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है।
जलगांव लोकसभा क्षेत्र की सांसद स्मिता उदय वाघ के लगातार और ठोस प्रयासों से यह अहम परियोजना अब हकीकत बनने जा रही है। बीते कुछ वर्षों में इन विशिष्ट स्थानों पर लगातार सड़क हादसे हो रहे थे, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में डर का माहौल बना रहता था।
मामले के स्थाई समाधान के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की और व्यक्तिगत फॉलोअप के जरिए प्रस्ताव को मंजूरी तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
धुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
मुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
इंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
निर्माण का तकनीकी ढांचा
- फिलहाल तरसोद-कागणे खंड पर राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है।
- इसी परियोजना के अंतर्गत ‘नॉन रेगुलर सिविल वक्र्स योजना के माध्यम से एरंडोल और पारोला कयपास पर इन अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।
- इन स्ट्रक्चर्स के बनने से हाईवे कर सीधा ट्रैफिक ऊपर से निकल जाएगा, जबकि स्थानीय ट्रैफिक और पैदल यात्री अंडरपास के जरिए बिना किसी खतरे के सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगे।
विकास को मिलेगी नई गति
सांसद स्मिता वाघ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्य में जलगांव लोकसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मालेगांव मनपा का प्रस्ताव ‘अवैधानिक’, जन्म प्रमाणपत्र बहाली प्रस्ताव पर भाजपा की कड़ी चेतावनी
इस परियोजना से कृषि उपज की दुलाई और रोजमर्रा के आवागमन को सुरक्षित बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। अब यहां ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने की परेशानी खत्म होगी और यात्री सुगम सफर का लाभ ले सकेंगे।
