Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MMR का होगा कायाकल्प: ठाणे बनेगा ‘मोबिलिटी हब’ और कल्याण ‘स्मार्ट सिटी’, 48,000 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

MMRDA Budget 2026: महाराष्ट्र सरकार ने MMRDA के 48,000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट को हरी झंडी दे दी है। ठाणे और कल्याण को भविष्य के मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स का एलान।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 20, 2026 | 11:37 AM

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai-Thane Infrastructure News: मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) की मीटिंग में 48,000 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। एमएमआरडीए के माध्यम से ठाणे और कल्याण का कायाकल्प किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे को ‘मोबिलिटी हब’ के रूप में विकसित किया जाएगा। कल्याण भविष्य का एक एडवांस्ड अर्बन सेंटर बनकर उभरेगा। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन को विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है। ठाणे शहर को मुंबई का एक अहम गेटवे मानते हुए, यहां 12 से 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ठाणे-बोरीवली डबल टनल परियोजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह 12 किलोमीटर लंबी परियोजना है। इसके लिए कुल 18,838 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजरी दी गई है। ठाणे में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। कासरवडावली से वडाला मेट्रो 4, मेट्रो 4-ए (गायमुख तक एक्सटेंशन) और स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली मेट्रो 6 के प्रोजेक्ट ठाणे-मुंबई कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे।

कोस्टल रोड के लिए 1025 करोड़ ठाणे कोस्टल रोड के पहले चरण के लिए 1,025 करोड़ रुपये और आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड रोड के लिए 880 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रायलदेवी और मसुंदा झीलों के सौंदर्याकरण और कोलशेत-काल्हेर क्रीक ब्रिज के लिए 214 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

सांसद के प्रयास रंग लाए, NH-53 परियोजना स्वीकृत, जलगांव को 80 करोड़ के अंडरपास को मंजूरी

सावधान! नवी मुंबई के खारघर और तलोजा में आज 12 घंटे नहीं आएगा पानी, सिडको ने जारी किया अलर्ट

मुंबई कोस्टल रोड पर बवाल: पाइलिंग के झटकों से कांप रही हैं इमारतें, अब VJTI की टीम करेगी ‘भूकंप’ वाली जांच

नितिन गडकरी का नाम रील पर लेना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बीजेपी IT सेल ने लिया एक्शन, जानें मामला

कल्याण रिंग रोड के लिए 600 करोड़ रुपये

उपमुख्यमंत्री शिंदे के अनुसार कल्याण-डोंबिवली इलाके को भविष्य में एक प्लान्ड अर्बन सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए 2500 से 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 1,239 करोड़ रुपये के कल्याण रिंग रोड परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी महाराज: 8 पत्नियां, 3 तलवारें और वो इकलौता किला जिसे जीत नहीं सके, जानिए पूरा इतिहास

भिवंडी-कल्याण मेट्रो 5, उल्हासनगर एक्सटेंशन 5-A और कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो 14 की वजह से कल्याण एमएमआर क्षेत्र में ‘ट्रांजिट हब’ बन जाएगा, लगभग 584 करोड़ रुपये की लागत वाली ऐरोली-कटाई नाका रोड नवी मुंबई से कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

पोशीर- शिलार डैम के काम में तेजी लाने के निर्देश

एमएमआर क्षेत्र की पानी की समस्या का हल निकालने के लिए ‘पोशीर’ और ‘शिलार’ डैम के काम में तेजी लाने का निर्देश उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए है। उन्होंने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए 337 किमी मेट्रो नेटवर्क के साथ पॉड टैक्सी, बोट टैक्सी, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, फ्लाईओवर, अंडरग्राउंड सड़कें और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का एक बड़ा प्लान लागू किया जा रहा है।

Mmrda budget 2026 thane mobility hub kalyan urban center projects

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 11:37 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • MMRDA
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.