सलीम खान ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की थी हेलेन से दूसरी शादी, ऐसा हो गया था घर का माहौल

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेन आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। 21 नवंबर 1938 को जन्मी हेलेन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों में आइटम नंबर किया है। एक समय ऐसा था जब हेलेन के आइटम नंबर के बिना फिल्में अधूरी लगती थीं।
सलीम खान ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की थी हेलेन से दूसरी शादी, ऐसा हो गया था घर का माहौल
हेलेन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेलेन आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। 21 नवंबर 1938 को जन्मी हेलेन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों में आइटम नंबर किया है। एक समय ऐसा था जब हेलेन के आइटम नंबर के बिना फिल्में अधूरी लगती थीं। हेलेन एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां बर्मा की थीं। उनका एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी।

हेलेन के पिता की मौत के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से दूसरी शादी कर ली। लेकिन, एक जंग में हेलेन के सौतेले पिता की भी मौत हो गई। जिसके बाद उनका बुरा समय शुरू हुआ। इसके बाद हेलेन अपने परिवार के साथ कोलकाता पहुँच गई। यहां आकर हेलेन की मां ने नर्स की नौकरी की। लेकिन, परिवार का खर्च अब भी पूरा नहीं हो रहा था। इस दौरान हेलेन की मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। कुकु ने हेलेन को फिल्मों में डांसर की नौकरी दिलवाई।

साल 1957 में हेलेन ने डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी कर ली। पीएन अरोड़ा, हेलेन से 27 साल बड़े थे। लेकिन, ये रिश्ता काफी कड़वे अनुभवों से भरा हुआ साबित हुआ। कई सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। खबरों की माने तो, हेलेन ने पीएन अरोड़ा से इसलिए तलाक दिया क्योंकि वो उनके पैसे उड़ाते थे। हेलेन फिल्मों से अच्छी कमाई करती थीं। पीएन अरोड़ा इसका फायदा उठाते थे। पति के खर्च के चलते हेलेन दिवालिया हो गईं। यहां तक कि उनका अपार्टमेंट भी किराया ना देने के चलते सीज कर दिया गया।

एक समय ऐसा भी आया जब हेलेन ने आत्महत्या का मन बना लिया था। तभी उनकी मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई। दरअसल, साल 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान हेलेन और सलीम खान की मुलाकात हुई। सलीम खान को हेलेन से पहली नजर में ही प्यार हो गया। सलीम ने हेलेन को काफी मदद की। लेकिन, सलीम खान पहले से शादीशुदा थे। इसलिए उनकी पत्नी सुशीला ने हेलेन और सलीम खान के रिश्ते पर आपत्ति जताई। लेकिन, सलीम खान ने हार नहीं मानी और हेलेन से शादी कर ली।

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं, वो मेरे लिए सबकुछ है। अगर वो दुखी होती है तो मुझे बुरा लगता है। हम दोनों का एक दूसरे से बहुत अच्छा बनता है। मैं भी मम्माज बॉय हूं। लेकिन तब मुझे बहुत बुरा लगा था जब मेरे पिता सलीम खान ने अचानक हेलेन से दूसरी शादी कर ली। मेरी मां बहुत परेशान हो गई थी। इस कारण मुझे भी अपने पिता पर काफी गुस्सा आया था।

एक्टर ने आगे कहा था कि मुझे मेरी मां की हालत देखी नहीं जा रही थी, वह घंटो मेरे पिता का इंतजार करती थीं। मां ने समय के साथ धीरे-धीरे अपना लिया। मैं उस समय 10 साल का था जब हमारी लाइफ में यह सबकुछ चल रहा था। अब हेलेन आंटी हमारे परिवार का हिस्सा है और हम सभी बंद मुट्ठी की तरह है। हम सभी एक दूसरे की मदद के लिए हाजिर रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com