Toxic Teaser Out: कसीनो, गोलियां और खौफनाक एक्शन, यश की ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज
Toxic Release Date: यश की फिल्म टॉक्सिक का दमदार टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया। इस फिल्म में कसीनो, गोलियां और जबरदस्त एक्शन की झलक दिखी। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- Written By: सोनाली झा
टॉक्सिक का टीजर (फोटो- सोशल मीडिया)
Toxic Movie Teaser Launch: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का दमदार टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म की पहली झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। करीब दो मिनट के इस टीजर में एक्शन, स्टाइल और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है।
टीजर की शुरुआत अंधेरी और रहस्यमयी लोकेशन से होती है, जहां यश ‘राया’ के किरदार में नजर आते हैं। हाथ में सिगार, चेहरे पर गंभीर भाव और बैकग्राउंड में चलती दमदार म्यूजिक पूरा माहौल बेहद इंटेंस दिखाई देता है। इसके बाद तेजी से बदलते एक्शन सीन, गोलियों की आवाज और विस्फोट फिल्म की कहानी को लेकर जिज्ञासा बढ़ाते हैं। यश का लुक और बॉडी लैंग्वेज पहले से ज्यादा खतरनाक और पावरफुल नजर आ रही है।
टॉक्सिक का टीजर
फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है, जो अपनी अलग और मजबूत कहानी कहने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। टीजर से साफ है कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक गहरी और इमोशनल कहानी भी पेश करेगी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर भी काफी प्रभावशाली लग रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
टॉक्सिक के स्टार कास्ट
इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि टीजर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है। मेकर्स ने कहानी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने की कोशिश की है। ‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश
टॉक्सिक जिस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी, उसी दिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। टीजर के बाद इतना तय है कि ‘टॉक्सिक’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने वाली है और यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
