विवादों में घिरी Lokah Chapter 1, बेंगलुरु डायलॉग और ड्रग्स सीन पर मचा बवाल, मेकर्स ने मांगी माफी

Lokah Film Controversy: मलयालम फिल्म लोका चैप्टर 1: चंद्रा हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है, लेकिन रिलीज के बाद से विवादों में घिर गई है। कन्नड़ दर्शक ने फिल्म में एक डायलॉग पर नाराजगी जताई हैं।
lokah chapter 1
लोका चैप्टर 1: चंद्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Lokah Chapter 1 Dialogue Controversy: दुलकर सलमान की प्रोडक्शन कंपनी वेफरर फिल्म्स द्वारा निर्मित मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ इन दिनों सुर्खियों में है। सुपरस्टार कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म को जहां दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में विवादों में घिर गई है।

दरअसल, फिल्म में एक ऐसा डायलॉग और कुछ सीन शामिल हैं जिन्हें लेकर बेंगलुरु के दर्शक और कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। फिल्म में इंस्पेक्टर नचियप्पा गौड़ा नामक किरदार एक लाइन कहता है कि “मैं यह नहीं कह रहा कि मैं शादी नहीं करूंगा, लेकिन मैं इस शहर की किसी लड़की से शादी नहीं करूंगा, क्योंकि वो सब घटिया हैं।” इस संवाद को दर्शकों ने बेंगलुरु की लड़कियों का अपमान माना है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इस डायलॉग को लेकर विरोध जता रहे हैं और फिल्म निर्माताओं को आड़े हाथों ले रहे हैं।

पार्टी सीन को लेकर भड़के लोग

यही नहीं, फिल्म में नैसलन द्वारा निभाए गए किरदार सनी के पार्टी सीन को लेकर भी गुस्सा भड़क गया है। इस सीन में ड्रग्स का इस्तेमाल दिखाया गया है, जिससे कन्नड़ दर्शकों का कहना है कि फिल्म ने बेंगलुरु को पार्टियों और ड्रग्स का हब दिखाने की कोशिश की है। इससे शहर की छवि धूमिल होने का आरोप लगाया जा रहा है।

विवाद बढ़ता देख वेफरर फिल्म्स ने तुरंत सफाई देते हुए माफी मांगी है। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी भी समुदाय या शहर की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विवादास्पद डायलॉग को फिल्म से हटा दिया जाएगा।

इधर, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की जांच केंद्रीय अपराध शाखा की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल कर रही है। यदि फिल्म में किसी प्रकार का कानूनी उल्लंघन पाया जाता है, तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

इस दिन थिएटर में रिलीज हुई थी फिल्म

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर राइट विंग वर्ग के कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया है कि ‘लोका’ एक हिंदू-विरोधी फिल्म है। उनका कहना है कि फिल्म में कुछ हिंदू राजाओं को अत्याचारी के रूप में दर्शाया गया है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें, इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ 28 अगस्त को मलयालम और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन सुपरहीरो चंद्रा का किरदार निभा रही हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com