-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Lock Upp 2 Shreya Kalra Replies To Shivangi Joshi Name Challenge
नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
- Written By: सोनाली झा
Shreya Kalra Vs Shivangi Joshi: श्रेया कलरा ने शिवांगी जोशी की शो के दौरान दी गई चुनौती का जवाब देते हुए उन्हें मजाक में बैकस्टैबर जोशी नाम दे दिया। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

श्रेया कलरा और शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shreya Kalra Gives Shivangi Joshi New Name: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का फिनाले भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स के बीच की खटास अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। शो की विनर बनीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा और फर्स्ट रनर-अप शिवांगी जोशी के बीच शो के दौरान कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। अब शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच की यह प्रतिद्वंद्विता सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।
‘लॉक अप 2’ के दौरान एक टास्क में शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को चुनौती देते हुए कहा था, “अगर तुम ये गेम जीत गईं तो मेरा नाम बदल देना।” उस वक्त यह बयान काफी वायरल हुआ था। फिनाले में श्रेया कालरा ने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीतकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया, जिसके बाद फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर वह शिवांगी के लिए कौन-सा नया नाम चुनेंगी।
श्रेया कलरा का करारा जवाब
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रेया कालरा अपने दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान उनके दोस्तों ने शिवांगी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए पूछा कि अब उनका नया नाम क्या होगा। पहले तो श्रेया मुस्कुराती रहीं, लेकिन दोस्तों के बार-बार पूछने पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि बैकस्टैबर जोशी। श्रेया का यह जवाब सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस
अमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
पापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी
Shreya and her friends reacting to Shivangi’s comment: “Naam badalwa dungi agar jeeti toh.” 😂😂🔥#LockUpp2 #LockUpp #ShreyaKalra pic.twitter.com/iBjhGdXFFq — Digital News Hub (@digital_newshub) August 6, 2026
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने श्रेया को जीत की बधाई देते हुए उनके आत्मविश्वास की तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि एक विजेता को विनम्र रहना चाहिए और इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए। दूसरी ओर, कुछ फैंस ने शिवांगी जोशी का समर्थन करते हुए कहा कि शो खत्म होने के बाद पुरानी बातों को यहीं छोड़ देना बेहतर होता।
अर्शी खान ने भी कसा था तंज
इस पूरे विवाद के बीच अर्शी खान ने भी सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी पर निशाना साधा था। उन्होंने ‘बिग बॉस 11’ का जिक्र करते हुए लिखा कि जिस तरह हिना खान ट्रॉफी नहीं जीत सकीं, उसी तरह अब शिवांगी भी खिताब से चूक गईं। इसके साथ उन्होंने श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे को बधाई भी दी थी। ‘लॉक अप 2’ भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स के बीच की बयानबाजी अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।
Lock upp 2 shreya kalra replies to shivangi joshi name challenge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
Aug 06, 2026 | 09:35 PMजेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
Aug 06, 2026 | 09:35 PMसंभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PMHealth Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Aug 06, 2026 | 09:11 PMJSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 326 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Aug 06, 2026 | 09:10 PMBLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
Aug 06, 2026 | 09:07 PMजेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
Aug 06, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM














