Lock Upp 2 में लगेगा विवादों का तड़का! शिवांगी से आसिम तक, सामने आए 14 कंटेस्टेंट्स के नाम
Lock Upp 2 Show Update: एक्टर रितेश देशमुख के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लिए 14 संभावित प्रतियोगियों के नामों का खुलासा हो गया है, जिसमें कई बड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
- Written By: यति सिंह
रितेश देशमुख और फराह खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Lock Upp 2 Show Contestant: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए एक बार फिर से कैदियों की जेल तैयार हो चुकी है। इस बार फेमस अभिनेता रितेश देशमुख अपने सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के साथ वापस लौट रहे हैं। ‘लॉकअप 2’ शो को लेकर दर्शकों के बीच पिछले कई दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं कि इस बार रितेश देशमुख की जेल में कौन-कौन से सितारे कैद होने वाले हैं।
‘लॉकअप 2’ में 14 सेलिब्रिटीज के नामों की लिस्ट सामने आ चुकी है, जो इस शो में अपने खेल से बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो इस सीजन में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं।
अभिनेत्री शिवांगी जोशी होगीं जेल में कैद
स्टारप्लस के सीरियल्स में अपनी सादगी से सबका दिल जीतने वाली शिवांगी जोशी के फैंस के लिए भी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। छोटे पर्दे पर सीधी-सादी बहू और बेटी का किरदार निभाने वाली शिवांगी भी इस बार रितेश देशमुख के शो ‘लॉकअप 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। शिवांगी जोशी हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है, लेकिन इस रियलिटी शो के जरिए फैंस को उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
किसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
कौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन
मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
लॉकअप 2′ शो की असली पहचान इसके विवाद और टास्क होते हैं। कुल 14 प्रतियोगियों की इस लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्रों के चेहरों को शामिल किया गया है। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने साफ कर दिया है कि इस बार नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: YRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा
‘लॉकअप 2’ में दिग्गजों की होगी सीधी एंट्री
‘हाल ही में ‘लॉकअप 2’ शो के मंच पर बॉलीवुड के कुछ पुराने और दिग्गज अभिनेताओं के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद शो के होस्ट रितेश देशमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने ट्रोल करने वालों को बेहद कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया।
‘लॉक अप 2’ शो का पहला सीजन आया था, तो उसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और लोग आज भी उस रोमांच को भूल नहीं पाए हैं। जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स इसके दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दोबारा धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
