किसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
Bhojpuri Bawaal Controversy: एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक्टर पवन सिंह पर सेट पर जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने का आरोप लगाया है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काजल राघवानी के सपोर्ट में उतर आए है
- Written By: यति सिंह
काजल राघवानी और पवन सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kajal Raghwani Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दिनों एक नया विवाद गरमाता नजर आ रहा है। फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है। एक चर्चित रियलिटी शो के दौरान काजल ने खुलासा किया कि पवन सिंह ने शूटिंग के दौरान उनके साथ जबरदस्ती किसिंग सीन फिल्माने की कोशिश की थी। काजल के मुताबिक जब उन्होंने इस सीन को करने से साफ इनकार कर दिया, तो पवन सिंह नाराजगी जताते हुए सेट छोड़कर चले गए थे। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से ही भोजपुरी फिल्म उद्योग और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
यह पूरा मामला रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक नए प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद उजागर हुआ है। इस शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी जैसे बड़े सितारे अपनी जिंदगी के कई अनसुने पहलुओं को दर्शकों के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी शो की बातचीत के दौरान काजल राघवानी का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के पवन सिंह के बर्ताव पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उन्होंने हमेशा सबकी इज्जत की है, लेकिन कुछ लोग इस सम्मान के हकदार नहीं हैं।
सीन से मना करने पर सेट छोड़कर चले गए पवन
काजल राघवानी ने शो में उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह के साथ उनका एक किसिंग सीन रखा गया था। जब उन्होंने इस सीन को शूट करने से साफ मना किया, तो पवन सिंह ने दबाव बनाने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
कौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन
मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
उनके इनकार के बाद माहौल बिगड़ गया और पवन सिंह गुस्से में शूटिंग रोककर सेट से बाहर चले गए। हालांकि इस पूरे मामले पर पवन सिंह या उनकी टीम की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने दिया काजल राघवानी का साथ
काजल राघवानी के इस साहसी खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस और आम यूजर्स खुलकर एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह सच बोलने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है।
फैंस काजल के कमेंट बॉक्स में फायर और सपोर्ट वाले इमोजी शेयर करके उनके रुख की तारीफ कर रहे हैं। लोगों के इस सपोर्ट ने साफ कर दिया है कि दर्शक कलाकार की गरिमा को सर्वोपरि मानते हैं।
अस्सी से अधिक फिल्मों में दर्ज करा चुकी हैं उपस्थिति
भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी कोई नया नाम नहीं हैं। वह अब तक 80 के दशक से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने पवन सिंह के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
ये भी पढ़ें: मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
इन दिनों वह रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए चर्चा में बनी हुई हैं। इस हाल ही के विवाद ने एक बार फिर फिल्म सेट्स पर कलाकारों की सहमति और कार्यस्थल के माहौल को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
