मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
Sanjeeda Sheikh Dhamaal 4: पॉपुलर एक्टर संजीदा शेख ने फिल्म धमाल 4 में अपने काम करने के अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में बताया कि कॉमेडी के नाम पर उनसे जमकर एक्शन सीन्स करवाए गए।
- Written By: यति सिंह
संजीदा शेख (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sanjeeda Sheikh Dhamaal 4 action scene: बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की नई किस्त धमाल 4 में नजर आईं एक्ट्रेस संजीदा शेख ने अपने शूटिंग के अनुभवों को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे दिग्गजों के साथ काम करने वाली संजीदा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कॉमेडी रोल के लिए साइन किया गया था, लेकिन सेट पर उनसे एक्शन सीन्स करवा लिए गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके साथ सेट पर एक तरह का प्रैंक हो गया।
फिल्म धमाल 4 का हिस्सा बनने से पहले संजीदा शेख दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में एक बेहद संजीदा भूमिका में दिखाई दी थीं। इस पीरियड ड्रामा में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन इसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें एक गंभीर अभिनेत्री के रूप में देखा जाने लगा था। संजीदा बताती हैं कि डायरेक्टर इंद्र कुमार ने भी हीरामंडी देखने के बाद ही उन्हें मिलने बुलाया था। उन्होंने पहली मुलाकात में ही पूछा था कि वह इतनी सीरियस एक्ट्रेस होकर कॉमेडी कैसे करेंगी।
जब डायरेक्टर के सामने साबित की अपनी कॉमेडी स्किल
डायरेक्टर के इस संशय को दूर करने के लिए संजीदा ने खुद पहल की। उन्होंने डायरेक्टर से गुजारिश की कि उन्हें एक मौका दिया जाए ताकि वह अपनी फनी साइड दिखा सकें।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन
मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
जब वह निर्देशक के साथ बैठीं और बातचीत के दौरान हंसी, तो उनकी अनूठी हंसी सुनकर इंद्र कुमार काफी प्रभावित हुए। इसके बाद ही उन्हें धमाल के लिए फाइनल कर लिया गया। हालांकि, जब शूटिंग शुरू हुई तो कहानी में एक नया मोड़ आ गया।
अजय देवगन के रहते संजीदा से करवाया गया एक्शन
सेट का माहौल तब और भी मजेदार हो गया जब संजीदा शेख को लगभग हर सीन में एक्शन करना पड़ा। उन्होंने हंसते हुए बताया कि फिल्म में दिग्गज एक्शन स्टार अजय देवगन मौजूद थे, लेकिन शूटिंग के दौरान उनसे स्टंट और एक्शन सीन करवाए जा रहे थे।
यह पूरी बात शूटिंग सेट पर हंसी-मजाक का जरिया बन गई थी। संजीदा ने कहा कि उन्हें कहा गया था कि सिर्फ कॉमेडी सीन्स करने हैं, लेकिन निर्देशक ने चालाकी से उनसे जबरदस्त एक्शन करवा लिया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन
बता दें कि धमाल 4 को आलोचकों से मिले-जुले रिव्यू मिले थे, लेकिन आम दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।
