YRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा

YRKKH Upcoming Twist: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान की तबीयत बिगड़ने लगी है, जहां वह छोटी-छोटी बातें भूलने लगा है और अभिरा उसका यह सच जानकर पूरी तरह हैरान है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

YRKKH Spoiler: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो और लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। स्टार प्लस के इस फेमस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं। अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला और अभिनेता रोहित पुरोहित के इस शो में जहां एक तरफ अरमान और अभिरा की लाइफ फिर से पटरी पर लौटती दिख रही थी, वहीं अब मेकर्स कहानी में एक ऐसा नया तूफान लेकर आए हैं जो पूरे पोद्दार परिवार को हिलाकर रख देगा।

अरमान की तबीयत रातों-रात खराब

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड की कहानी में दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि अरमान की अचानक तबीयत खराब हो जाएगी। घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था और अरमान अपनी पत्नी अभिरा के साथ मिलकर पूरे घर में पेंट कर रहे है। सीरियल में इस दौरान दोनों के बीच प्यारी नोकझोंक भी देखने को मिलती है और अभिरा उसे थोड़ा और ज्यादा काम करने के लिए बोलती है।

अरमान की याददाश्त के इस खेल से अभिरा के उड़े होश

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ट्विस्ट तब आता है जब मायरा और मुक्ति एक बड़ी मुश्किल में फंस जाती हैं। वे दोनों अचानक एक कार के अंदर लॉक हो जाती हैं और खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।

दोनों बेटियों की आवाज सुनकर अरमान उनकी मदद करने के लिए कार की चाबी ढूंढने अंदर जाता है, लेकिन जैसे ही अरमान घर के भीतर कदम रखता है, वह पूरी तरह भूल जाता है कि वह अंदर किस काम के लिए आया था।

अपनी तबीयत को लेकर अनजान है अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जब मायरा और मुक्ति अपनी मां अभिरा को बताती हैं कि अरमान ने उनके चिल्लाने के बाद भी कोई मदद नहीं की, तो अभिरा को कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा होता है। वह फौरन अरमान के पास जाती है और उसे सच का सामना कराने का फैसला करती है।

अभिरा अरमान को बताती है कि वह आजकल बहुत छोटी-छोटी चीजें भूलने लगा है, यहां तक कि वह खाना बनाना भी भूल जाता है। जब अभिरा उसे दोबारा डॉक्टर से अपना चेकअप कराने के लिए बोलती है, तो अरमान खुद अपनी इस हालत को देखकर हैरान रह जाता है।

धोखेबाज ऋषभ की सबके सामने खुलेगी पोल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में पोद्दार हाउस में एक और बड़ा धमाका होने वाला है। पोद्दार परिवार की आंखों में धूल झोंक रहे ऋषभ का असली चेहरा अब सबके सामने आने वाला है। मुक्ति की सूझबूझ और अरमान की आखिरी कोशिशों से ऋषभ का झूठ पकड़ा जाएगा।

सबके सामने ऋषभ खुद अपना गुनाह कबूल कर लेगा, जिसके बाद दिशा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस धोखे के सामने आने से बुआ सा को भी भारी शर्मिंदा होना पड़ेगा और घर की मुखिया कावेरी पोद्दार एक बार फिर अरमान पोद्दार को सम्मान के साथ घर वापस लौटने का आदेश देंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com