Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें

Arjun Kapoor Relationship: मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने रियलिटी शो में पामेला सेरेना से शादी को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की, जिससे महफिल का माहौल खुशनुमा हो गया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Aug 08, 2026 | 11:59 AM

अर्जुन कपूर और पामेला सेरेना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Arjun Kapoor Dating Dubai Girl: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो लॉक अप के दूसरे सीजन में अर्जुन कपूर बतौर खास मेहमान पहुंचे। जजमेंट डे स्पेशल एपिसोड में जब अर्जुन ने एंट्री मारी, तो दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। शो के दौरान अर्जुन कपूर ने दुबई की फेमस ब्यूटी क्वीन और शो की चर्चित कंटेस्टेंट पामेला सेरेना के साथ ऐसी हल्की-फुल्की बातचीत की, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। अर्जुन के बेबाक और मजाकिया अंदाज ने सेट पर मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

शो के दौरान अर्जुन कपूर ने प्रतिभागियों से बात करते हुए कहा कि वह पामेला सेरेना के चर्चित सेगमेंट कलेशी कॉर्नर के बड़े फैन हैं। उन्होंने पामेला के अंदाज और उनकी तीखी बातों की जमकर तारीफ की। अर्जुन ने माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि घर में भले ही बहुत क्लेश चल रहा हो, लेकिन पामेला का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनकी यह तारीफ सुनकर पामेला के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली।

शादी की बात सुनते ही शर्म से पानी-पानी हो गईं पामेला

बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने अचानक शादी को लेकर एक ऐसा मजाकिया डायलॉग बोला, जिसने पूरे सेट को ठहाकों से भर दिया। अर्जुन कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह छोकरा अभी भी जवान है और शादी के लिए पूरी तरह तैयार है।

सम्बंधित ख़बरें

Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी

Oh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए

Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल

अर्जुन का यह बेबाक बयान सुनते ही पामेला सेरेना हैरान रह गईं और उनके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान तैर गई। इस दौरान साथी प्रतिभागी आकांक्षा चमोला ने भी पामेला को छेड़ना शुरू कर दिया, जिससे शो का पूरा माहौल बेहद खुशनुमा हो गया।

जानिए कौन हैं पामेला सेरेना और उनका पुराना सफर

बता दें कि पामेला एक सफल बिजनेस वुमन और पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं। ब्रिटेन में जन्मी पामेला ने बाद में दुबई को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान की पढ़ाई की और इसके बाद फिल्म निर्माण का कोर्स किया।

मिस यूनिवर्स दुबई और मिस यूएई वर्ल्ड जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर चुकीं पामेला को असल पहचान रियलिटी शो देसी ब्लिंग से मिली थी। लॉक अप के घर में भी अपने बेबाक रवैये और निडर पर्सनालिटी की वजह से वह लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

सिंगलहुड का आनंद ले रहे अर्जुन कपूर की नई शुरुआत

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के साथ सालों पुराना रिश्ता खत्म होने के बाद अर्जुन कपूर अपने सिंगल स्टेटस को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यूज और कार्यक्रमों में उन्होंने कहा है कि वह अब जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और खुद के साथ समय बिताना सीख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?

पामेला सेरेना के साथ हुआ यह मजेदार डायलॉग असल में शो के मनोरंजक फॉर्मेट का एक हिस्सा था, लेकिन इसने फैंस को एक बार फिर अर्जुन के पुराने मजाकिया और दिलफेंक अंदाज की याद दिला दी। दर्शक अब इस एपिसोड को देखने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Arjun kapoor dating dubai girl after malaika arora breakup new relationship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 11:59 AM

Topics:  

  • Arjun Kapoor
  • Bollywood Gossips
  • Entertainment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.