मिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
KSBKBT 2 Twist: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि मिहिर के सामने नॉयना का सच आते-आते रह जाएगा और वो अपनी बातों में फिर से उलझाने की कोशिश करेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी के चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक बार फिर ऐसा ट्रैक दिखाया जा रहा है जिससे मिहिर और तुलसी का टूटा हुआ रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। लेटेस्ट प्रोमो में यह देखा गया कि नॉयना इस बात से डर रही होती है कि जिस सच्चाई को उसने सालों से छिपाया रखा है, कहीं वह सामने न आ जाए।
क्या मिहिर के सामने खुलेगा नॉयना का सच
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के प्रोमो में दिखाया गया है कि नॉयना अपनी बहन से अपने राज के बारे में बात कर रही होती है। तभी मिहिर वहां पहुंच जाता है और नॉयना से पूछता है कि उसने कौन सी सच्चाई छिपाई है। इसी बीच सुची वहां से निकलना चाहती है, लेकिन मिहिर उसे रोक देता है और कहता है कि वह वहीं रुके।
मिहिर नॉयना और सुची दोनों से सवाल करता है कि आखिर उन्होंने कौन सी सच्चाई छिपाई है। सुची बात टालने की कोशिश करती है, लेकिन नॉयना कहती है कि वह अब सच्चाई बता देगी, क्योंकि यह तीनों की जिंदगी का सवाल है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि क्या नॉयना सच में मिहिर को सब कुछ बताएगी या फिर किसी तरह से अपनी बातों में फसाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
मास्क हाटने के लिए वृंदा से जबरदस्ती करेगा रणविजय
लेकिन इन सबके बीच शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वृंदा अपने बच्चों के साथ विरानी हाउस आती है। इस बीच रणविजय बच्चों का सामना करता है और गलती से समझ जाता है कि ये बच्चे अंगद के हैं। वह ड्रामा शुरू कर देता है और वृंदा से मास्क हटाने के लिए कहता है।
मिहिर इस दौरान वहां पहुंचता है और कहता है कि वृंदा तो रोज मास्क हटाती है। रणविजय कहता है कि वह मास्क इसलिए रखती है क्योंकि मिहिर ने उसे कभी देखा ही नहीं। बाकी लोगों के सामने वृंदा अपना फेस कवर बनाए रखती है। अपकमिंग एपिसोड में वृंदा को अपना मास्क हटाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में जल्द होगा धमाका, शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज! फैंस में बढ़ी उत्सुकता
अब सवाल यह है कि मिहिर वृंदा की सच्चाई जानने के बाद उसे अपनाएगा या नहीं। शो के फैंस इस ड्रामे और ट्विस्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों ही कहानी के मोड़ दर्शकों को जोड़े रखेंगे और आगामी एपिसोड को मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर बनाएंगे।
