-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Be Telecast From 3rd July On Tv Details Inside
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सिल्वर जुबली पर रिलीज होगा सीजन 2, पहले ही दिन दिखेगा बड़ा ट्विस्ट
- Written By: अनिल सिंह
क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शो जुलाई के महीने में टेलीकास्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इस पर क्या जानकारी सामने आई।

25 साल बाद टीवी पर दोहराया जाएगा इतिहास, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सिल्वर जुबली पर रिलीज होगा सीजन 2
25 साल पहले टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल की शुरुआत हुई थी। एकता कपूर ने इसे बनाया था। इस सीरियल को काफी पसंद किया गया था। 2000 से लेकर 2008 तक यह सीरियल टीवी पर दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना रहा। सीरियल के 1,833 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए। खबर के मुताबिक अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। दर्शक दूसरे सीजन को लेकर एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के दूसरे सीजन को टीवी पर टेलीकास्ट किया जा सकता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 टीवी पर 3 जुलाई से लॉन्च हो सकता है। कहा यह भी गया है कि पहले ही एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। जितेंद्र इसमें स्पेशल रोल करते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें कि साल 2000 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 3 जुलाई को ही रिलीज हुआ था। मतलब 25 साल बाद टीवी पर फिर वही कहानी दोहराई जाएगी। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सिल्वर जुबली पर उसका दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है।
ये भी पढ़ें- बालिका वधू की आनंदी ने रचाई सगाई, इंगेजमेंट तस्वीर देख लोग दे रहे बधाई
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति ईरानी फिर से तुलसी वीरानी बनेंगी, तो वही अमर उपाध्याय मिहिर वीरानी के किरदार में फिर से नजर आएंगे। इस बार 150 एपिसोड का कॉन्ट्रैक्ट कलाकारों के साथ किया गया है। दर्शकों की रुचि अगर सीरियल को लेकर बनी रही तो इसके एपिसोड की संख्या में और भी इजाफा आने वाले वक्त में किया जाएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसको लेकर अभी कोई भी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एकता कपूर के जन्मदिन के मौके पर अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी और क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल का हिस्सा रहे कई कलाकार उनके घर पर पहुंचे थे, क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि शो अगले महीने ही टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है।
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 to be telecast from 3rd july on tv details inside
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMJana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMनागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
Aug 10, 2026 | 07:08 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














