गणपति पूजा में हुआ बड़ा खुलासा, परी ने खोला नंदनी का राज, मिहिर और तुलसी हुए हैरान
KSBKBT 2 Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि परी गणपति पूजा के दौरान सबके सबके सामने नंदनी का राज खोल देती है और सबको बता देती है कि नंदनी अपने पति से अलग रह रही हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। शो की कहानी में लगातार नए ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब आने वाले एपिसोड में दर्शकों को गणपति पूजा के बीच ऐसा खुलासा देखने को मिलेगा, जिससे शांति निवास का पूरा माहौल बदल जाएगा।
अब तक आपने देखा कि परी का एक्स बॉयफ्रेंड रणविजय उससे मिलने के लिए उसके ससुराल तक पहुंच जाता है। दोनों को बात करते हुए अजय की मां देख लेती हैं और यह नजारा देखकर वो दंग रह जाती हैं। इसके बाद परी की सास सीधे शांति निवास पहुंचकर तुलसी से इस बारे में बात करती है। तुलसी यह सब जानकर काफी परेशान हो जाती है और आगे चलकर नंदनी से इस पर चर्चा करती है।
गणपति पूजा के दौरान शांति निवास मचेगा हंगामा
इसी बीच शांति निवास में गणपति बप्पा की भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। पूरे परिवार के सदस्य पूजा में शामिल होकर भक्ति में लीन नजर आते हैं। लेकिन इसी शुभ मौके पर परी अचानक सभी के सामने एक ऐसा सच बता देती है, जिससे हर कोई हैरान रह जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
कहानी के मुताबिक, नंदनी को पहले ही पता चल चुका है कि परी शादी के बाद भी रणविजय से बातें करती है। एक सीन में परी रणविजय से फोन पर बात कर रही होती है और तभी नंदनी वहां पहुंचकर उससे सवाल करती है। यह सुनकर परी गुस्से में आ जाती है और नंदनी से बदतमीजी करती है।
नंदनी इस मामले को अनदेखा नहीं करती और तुलसी-मिहिर से इस बारे में बात करने का फैसला लेती है। लेकिन इसके पहले ही परी सभी घरवालों के सामने आकर नंदनी को कटघरे में खड़ा कर देती है।
नंदनी के राज से मिहिर और तुलसी होंगे शॉक्ड
परी सबके सामने नंदनी से सवाल करती है कि वह अमेरिका वापस क्यों नहीं जा रही हैं। इस पर नंदनी चौंक जाती है। इसके बाद परी खुलासा करती है कि नंदनी और उसके पति के बीच रिश्तों में दरार आ चुकी है। नंदनी इस वजह से गुस्से में हैं कि उनके पति ने अमेरिका छोड़कर भारत आने से साफ इंकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कोलकाता में ‘कुछ भी हो सकता है’ के मंच पर अनुपम खेर ने चलाया जादू, दर्शकों से मिला स्टैंडिंग ओवेशन
जैसे ही यह सच तुलसी और बाकी परिवारवालों के सामने आता है, हर कोई सदमे में पड़ जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस खुलासे के बाद नंदनी और उसके पति का रिश्ता किस मोड़ पर पहुंचेगा और तुलसी इस नई चुनौती का सामना कैसे करेंगी।
