‘सैयारा’ पर लगा कॉपी का आरोप! सिंगर-एक्टर अमित जाधव बोले- मेरी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से मिलती है कहानी
Saiyaara Movie Copied: अहान पांडे और अनीत पड्डा की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ पर अब कॉपी का आरोप लगा है। सिंगर-एक्टर अमित जाधव का दावा है कि इसकी कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से मिलती-जुलती है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saiyaara Plagiarised Issue: साल 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसके साथ ही इसके लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा को भी बड़ी पहचान मिली। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। सिंगर और एक्टर अमित जाधव ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म से प्रेरित या कॉपी की गई है।
अमित जाधव का कहना है कि उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ की कहानी और ‘सैयारा’ के प्लॉट में काफी समानताएं हैं। ‘ख्वाबों’ साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी एक प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि लड़की की याददाश्त चली जाती है और वह अचानक गायब हो जाती है। इसके बाद उसका प्रेमी एक गाने के जरिए उसे ढूंढने की कोशिश करता है।
अमित जाधव ने सैयारा की स्क्रिप्ट पर की बात
अमित जाधव का दावा है कि ‘सैयारा’ की कहानी भी लगभग इसी प्लॉट पर आधारित है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दोनों फिल्मों की कहानी के बीच समानताओं को भी गिनाया है। उनका कहना है कि जब ‘सैयारा’ रिलीज हुई, तो उनके दोस्तों ने उन्हें फोन करके बताया कि फिल्म की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म से मिलती-जुलती है।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
अमित जाधव ने यह भी आरोप लगाया कि साल 2022 में उन्हें यश राज फिल्म्स की टैलेंट टीम की तरफ से इंस्टाग्राम पर मैसेज आया था। उस समय उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन जब उन्होंने पूछा कि किस प्रोजेक्ट के लिए बात हो रही है, तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने मेकर्स से संपर्क करने की कोशिश की और ईमेल भी भेजे, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी कहानी के लिए उन्हें उचित क्रेडिट दिया जाए या कम से कम किसी प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिले।
दिलचस्प बात यह है कि जब ‘सैयारा’ रिलीज हुई थी, तब कुछ दर्शकों ने इसकी कहानी को दक्षिण कोरियाई फिल्म A Moment to Remember से भी मिलता-जुलता बताया था। हालांकि अमित जाधव का कहना है कि फिल्म की कहानी उस कोरियन फिल्म से ज्यादा उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से मेल खाती है।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चाहर से ब्रेकअप के बाद बदले अंकित गुप्ता के इरादे, जल्द करेंगे शादी? खुद बताई पूरी प्लानिंग
विवादों पर किया बड़ा खुलासा
अमित जाधव ने यह भी खुलासा किया कि इस विवाद के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर चुके हैं। उनके मुताबिक, वह अपनी इसी कहानी पर फीचर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे और प्रोड्यूसर्स से बातचीत भी चल रही थी, लेकिन ‘सैयारा’ के रिलीज होने के बाद उनका प्रोजेक्ट रुक गया। फिलहाल, इस मामले पर फिल्म के मेकर्स या डायरेक्टर मोहित सूरी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
