प्रियंका चाहर से ब्रेकअप के बाद बदले अंकित गुप्ता के इरादे, जल्द करेंगे शादी? खुद बताई पूरी प्लानिंग
Ankit Gupta Interview: ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ फेम अंकित गुप्ता इन दिनों ज्योतिर्लिंग यात्रा पर हैं। इस बीच उन्होंने इंटरव्यू में शादी और अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अंकित गुप्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ankit Gupta Marriage Thoughts: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अंकिता गुप्ता इन दिनों अपने दोस्त और एक्टर अभिषेक कुमार के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं। दोनों देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की यात्रा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक वे 8 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और बाकी चार मंदिरों में भी जल्द ही दर्शन करने की योजना बना रहे हैं।
इस आध्यात्मिक सफर के बीच अंकित गुप्ता ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिछले रिश्तों ने उनकी सोच को काफी बदल दिया है और अब वह शादी के बारे में पहले से अलग नजरिया रखते हैं।
अंकित गुप्ता ने शादी को लेकर की खुलकर बात
अंकित गुप्ता ने ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के बारे में भी बात की और कहा कि वह ऐसे प्रोजेक्ट्स करना चाहते हैं, जहां उन्हें कुछ नया सीखने का मौका मिले। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल उन्हें एक टीवी शो ऑफर हुआ था, लेकिन वह प्रोजेक्ट बाद में रद्द हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
एक्टर के मुताबिक, वह OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए लगातार ऑडिशन दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हुआ है। लंबे समय तक काम न मिलने के कारण उनकी मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। हालांकि वह उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कुछ अच्छा काम मिलेगा।
शादी के सवाल पर अंकित गुप्ता ने कहा कि पहले वह शादी के बिल्कुल खिलाफ थे, लेकिन अब उनकी सोच बदल चुकी है। उनके शब्दों में, “मेरे पिछले रिश्ते के बाद से मेरे अंदर काफी बदलाव आया है, खासकर मेरी सोच में। पहले मैं शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन अब इसके बारे में सोचने लगा हूं।”
को-स्टार प्रियंका चाहर चौधरी संग रहा था अफेयर
गौरतलब है कि अंकित गुप्ता का नाम लंबे समय तक उनकी को-स्टार प्रियंका चाहर चौधरी के साथ जोड़ा जाता रहा। दोनों ने टीवी शो ‘उडारियां’ में साथ काम किया था और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। बाद में दोनों बिग बॉस 16 में भी साथ नजर आए, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
ये भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाका करेगी ‘बॉर्डर 2’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सनी देओल की वॉर फिल्म
हालांकि, बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें सामने आईं। साल 2025 में दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। इसके बावजूद दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात नहीं की।
अब अंकित गुप्ता का कहना है कि वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ सही समय और सही व्यक्ति के साथ। उनके अनुसार, वह परिवार के दबाव या उम्र बढ़ने की वजह से जल्दबाजी में शादी करने के पक्ष में नहीं हैं।
