निकिता रॉय के फ्लॉप होने पर आया कुश सिन्हा का रिएक्शन, सैयारा को लेकर कही ये बात
निकिता रॉय फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले सोनाक्षी सिन्हा के भाई Kush Sinha ने निकिता रॉय फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार Saiyaara फिल्म को मिली अप्रत्याशित सफलता को ठहराया है।
- Written By: अनिल सिंह
कुश सिन्हा ने बताया क्यों फ्लॉप हुई निकिता रॉय फिल्म
Kush Sinha On Saiyaara And Nikita Roy: निकिता रॉय फिल्म फ्लॉप होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर और सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि हमने ज्यादा स्क्रीन पाने की कोशिश की थी, लेकिन कभी-कभी कुछ फिल्म में एक लहर में बह जाती हैं। आपको बता दें कि अहान पांडे की सैयारा फिल्म के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय भी रिलीज हुई थी। सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया और 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई तो वहीं निकिता रॉय रिलीज होने के बाद से अब तक सिर्फ 1.24 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया है।
सैयारा को लेकर दैनिक जागरण से बात करते हुए कुश सिन्हा ने कहा कि किसी को भी इस लहर की उम्मीद नहीं थी और बॉक्स ऑफिस के नतीजे हमारे हाथ में नहीं हैं। मुझे खुशी है कि दो नए कलाकारों की एक फिल्म ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनका कंटेंट चोरी का नहीं है, उनके इस बयां को सैयारा की सफलता पर तंज माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की वजह से आमिर खान के घर के बाहर जमा हुई थी फैंस की भीड़
सैयारा की सफलता पर कुश सिन्हा का तंज
बातचीत के दौरान कुश सिन्हा से जब पूछा गया कि सैयारा को 2004 की कोरियाई फिल्म ए मोमेंट टू रिमेंबर का रिमेक बताया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि निकिता रॉय की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से ओरिजिनल है। हमने कहीं से भी कंटेंट चोरी नहीं किया है, लेकिन मैं हमेशा इस बात पर क्लियर रहा हूं, मैं ओरिजिनल कहानी बताना चाहता हूं और अगर मैं कभी भी कोई रीमेक बनाऊंगा तो वह एक ऑफिशियल रीमेक होगा। हो सकता है दूसरे लोग इस नजरिए से सहमत ना हो यह उन पर निर्भर है।
सैयारा की आंधी की वजह से निकिता रॉय फिल्म फ्लॉप हुई है
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय के फ्लॉप होने का ठीकरा उन्होंने सैयारा की सफलता पर फोड़ दिया है और उन्हें यह लगता है कि सैयारा की आंधी की वजह से निकिता रॉय फिल्म फ्लॉप हुई है।
