राम चरण-जाह्नवी कपूर से लेकर लक्ष्य और अनन्या पांडे तक, ये जोड़ी 2026 में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट
Bollywood Upcoming Movie: साल 2026 बॉलीवुड के लिए नई रोमांटिक जोड़ियों का साल बनने जा रहा है। राम चरण और जाह्नवी कपूर समेत कई फ्रेश कपल्स बड़े पर्दे पर अपने प्यार का जादू बिखेरने को तैयार हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड नई जोड़ियां 2026 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bollywood New Jodis 2026: साल 2026 बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के लिए रोमांस, ड्रामा और नए एक्सपेरिमेंट्स से भरा होने वाला है। दर्शक हमेशा नई कहानियों और फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तलाश में रहते हैं, और आने वाला साल इस मामले में काफी खास साबित होने वाला है। कई फिल्ममेकर्स दर्शकों को नई जोड़ियों के साथ कुछ अलग परोसने की तैयारी में हैं, जिनकी झलक भर से ही फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी
फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी पहली बार साथ नजर आएंगे। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जया बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्टर्स से साफ है कि दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को सरप्राइज कर सकती है।
वरुण धवन और पूजा हेगड़े
डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। फन, म्यूजिक और ग्लैमर से भरपूर यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम
तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर
संजय लीला भंसाली के बैनर तले बन रही ‘दो दीवाने शहर में’ में सिद्धांत और मृणाल की जोड़ी एक इमोशनल और सेंसिटिव लव स्टोरी लेकर आ रही है। पोस्टर और अनाउंसमेंट वीडियो में दोनों की सादगी दर्शकों के दिल को छू रही है।
राम चरण और जाह्नवी कपूर
साउथ और बॉलीवुड का अनोखा मेल फिल्म ‘पेड्डी’ में देखने को मिलेगा, जहां राम चरण और जाह्नवी कपूर पहली बार साथ नजर आएंगे। एआर रहमान का म्यूजिक और रोमांटिक-थ्रिलिंग कहानी फिल्म को खास बनाती है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया
वी. शांताराम की बायोपिक में सिद्धांत और तमन्ना की जोड़ी दिखाई देगी, जहां दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म कंटेंट और परफॉर्मेंस के लिहाज से काफी मजबूत मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- क्रेटन ने शेयर किया अपनी फिल्म का सफर, टॉम हॉलैंड और कास्ट-क्रू को दिया धन्यवाद, इस दिन होगा रिलीज
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान
‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान और सारा की फ्रेश केमिस्ट्री हंसी और रोमांस का तड़का लगाएगी। फिल्म अगले साल के सेकेंड हाफ में रिलीज होगी।
लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे
करण जौहर की नई रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं और करण जौहर इसके निर्माता हैं। यह कहानी फ्रेश, यंग और भावनाओं से भरपूर है। पहले पोस्टर में अनन्या और लक्ष्य की प्यारी केमिस्ट्री, स्वेटर के पीछे छुपे चेहरे और मुस्कुराहट के पल दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है और नई रोमांटिक जोड़ी के लिए दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
