Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कृति सेनन ने डायलॉग से लूटी महफ़िल: ‘तेरे इश्क में’ ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Kriti Sanon: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई, फैंस को धन्यवाद कहा और फिल्म देखने की अपील की।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 16, 2025 | 08:19 PM

'रांझणा' से भी आगे है धनुष का जुनून: 'तेरे इश्क में' के ट्रेलर को मिला फैंस का बेशुमार प्यार

Follow Us
Close
Follow Us:

Tere Ishq Mein Trailer Response: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का जुनून और एकतरफा प्यार से भरा ट्रेलर 14 नवंबर की शाम को रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को दर्शकों का इतना जबरदस्त प्यार मिला है कि एक्ट्रेस कृति सेनन खुशी से झूम उठी हैं। कृति ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और फिल्म को भी ढेर सारा प्यार देने की अपील की है।

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ झलकियाँ पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी एक्साइटमेंट साफ झलक रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस स्टेज पर आते ही फिल्म का एक दमदार डायलॉग बोलती हैं।

कृति सेनन ने डायलॉग से जीता दिल

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कृति ने जो डायलॉग बोला, वह सीधे फैंस के दिलों को छू गया। उन्होंने कहा, “तुम्हें मोहब्बत है मुझसे ये जानती हूं मगर, इश्क मुझको भी हो ये जरूरी तो नहीं, तुम अपनी वहशत में उठा लो शहर सिर पर, मैं भी दर्द में कराहूं ये जरूरी तो नहीं।”

सम्बंधित ख़बरें

Anupama Spoiler: दिल्ली पहुंची अनुपमा, वसुंधरा के तानों से भड़की राही, माही के सामने खुला गौतम का असली चेहरा

बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “शंकर को मुक्ति मिलेगी या नहीं वो तो 28 नवंबर को ही पता चलेगा, पर हमारे ट्रेलर को इतना सारा इश्क देने के लिए दिल से धन्यवाद। दिल भरा हुआ है, पेट में एक्साइटमेंट की वजह से तितलियां नाच रही हैं। उम्मीद करती हूं कि फिल्म आपको भी पसंद आएगी। फिल्म को ढेर सारा प्यार दीजिए।”

ये भी पढ़ें- ‘देवरा छोहारा लागे’ पर नीलम गिरी का धमाकेदार डांस, एक्सप्रेशन ने लूटा फैंस का दिल

‘रांझणा’ का एडवांस लेवल है ‘तेरे इश्क में’

‘तेरे इश्क में‘ का ट्रेलर दर्शकों को ‘रांझणा’ के एडवांस लेवल का फील दे रहा है, जिसमें धनुष एक बार फिर एकतरफा प्यार में सारी हदें पार करते दिख रहे हैं। ‘रांझणा‘ का कुंदन सरल स्वभाव वाला था, लेकिन इस फिल्म का किरदार शंकर, मुक्ति को पाने के लिए पूरे शहर को आग लगा रहा है। ट्रेलर बहुत इंटेंस और प्रॉमिसिंग है। यह फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तेलुगू में एक साथ रिलीज की जाएगी।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में धनुष ने प्यार को लेकर अपनी राय रखी थी, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए थे, जो इस इंटेंस प्रेम कहानी के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। फैंस को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है ताकि वह देख सकें कि शंकर को मुक्ति मिलती है या नहीं।

Kriti sanon tere ishq mein trailer response

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 08:19 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Dhanush
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Kriti Sanon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.