Kriti Sanon Fitness: एली के किरदार के लिए कृति सेनन ने नहीं अपनाया कोई शॉर्टकट, वर्कआउट से हासिल की फिट बॉडी

Kriti Sanon Size Zero: कृति सेनन ने बताया कि उन्होंने 'कॉकटेल 2' के लिए कभी साइज जीरो बनने की कोशिश नहीं की। उनका लक्ष्य हेल्दी, लीन और परफेक्ट बीच बॉडी पाना था, साथ ही चेहरे का ग्लो भी बनाए रखना था।
Kriti Sanon Fitness Beach Body Size Zero Daily Workout Diet Cocktail 2 and Mimi Movie
कृति सेनन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Updated on

Kriti Sanon On Cocktail 2 Look: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। फिल्म में उनके निभाए गए 'एली' के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिनय के साथ-साथ कृति का फिट और ग्लैमरस बीच लुक भी काफी चर्चा में है। उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने इस लुक के लिए कभी भी साइज जीरो बनने की कोशिश नहीं की।

कृति सेनन ने बताया कि उनका पूरा फोकस हेल्दी, फिट और नेचुरल दिखने पर था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि फिटनेस उनके लिए सिर्फ पतला दिखना नहीं, बल्कि शरीर की ताकत और संतुलन बनाए रखना है। रेडिफ को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने कहा कि 'कॉकटेल 2' का उनका किरदार उनके लिए काफी अलग अनुभव रहा।

एली का किरदार था बिल्कुल अलग

कृति सेनन ने बताया कि एली एक बेबाक, मस्ती से जीने वाली और बिना पछतावे के फैसले लेने वाली लड़की है, लेकिन उसके अंदर इमोशनल गहराई भी है। कृति ने कहा कि मैं हमेशा किरदार की भावनाओं को ईमानदारी से समझने और हर बार कुछ नया करने की कोशिश करती हूं। एली के व्यक्तित्व और सोच ने मुझे काफी आकर्षित किया, क्योंकि वह मेरे अब तक निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग थी।

मिमी के बाद बदली फिटनेस को लेकर सोच

कृति ने बताया कि फिल्म 'मिमी' के दौरान वजन बढ़ाने का अनुभव उनके लिए बड़ा सबक साबित हुआ। उस समय उन्हें एहसास हुआ कि सिर्फ वजन बढ़ाना या घटाना ही फिटनेस नहीं है। मिमी से पहले मैं काफी पतली थी। फिल्म के लिए वजन बढ़ाने के बाद मुझे अपनी स्ट्रेंथ और जोड़ों में कमजोरी महसूस हुई। तभी समझ आया कि शरीर को मजबूत रखना कितना जरूरी है। इसके बाद मैंने नियमित वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया।

साइज जीरो नहीं, हेल्दी और ग्लोइंग लुक था लक्ष्य

कृति सेनन ने कहा कि वह हमेशा बैलेंस्ड लाइफस्टाइल में विश्वास करती हैं। वह किसी सख्त डाइट को फॉलो करने के बजाय संतुलित भोजन करती हैं और सप्ताह में तीन से चार दिन वर्कआउट करती हैं। कॉकटेल 2 में एली के लिए मेरा लक्ष्य साइज जीरो बनना नहीं था। मैं सिर्फ लीन, फिट और बीच बॉडी चाहती थी। साथ ही मैं यह भी चाहती थी कि मेरे चेहरे का ग्लो बना रहे। इसलिए मैंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com