Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Urfi Javed Traditional Look: उर्फी जावेद ने कमाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं। हरे सूट, सिर पर दुपट्टा और गले में चुनरी ओढ़े उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को पसंद आया।
- Written By: सोनाली झा
उर्फी जावेद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Urfi Javed Kamakhya Devi Temple: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद इस बार बिल्कुल अलग रूप में नजर आईं। उर्फी ने हाल ही में असम के प्रसिद्ध कमाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मंदिर परिसर से सामने आई इन तस्वीरों में उर्फी का सादगी भरा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर यात्रा की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि गुवाहाटी के कमाख्या मंदिर के दर्शन किए। तस्वीरों में उर्फी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करती और भक्तिमय माहौल का आनंद लेती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर सुकून और श्रद्धा साफ दिखाई दे रही है।
सादगी भरे लुक ने जीता फैंस का दिल
आमतौर पर अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी इस बार बेहद पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने हरे रंग का सूट, गुलाबी दुपट्टा और गले में माता की चुनरी ओढ़ रखी थी। इसके साथ उन्होंने सिर भी दुपट्टे से ढका हुआ था और माथे पर तिलक लगाया हुआ था। उर्फी के इस सिंपल लुक को देखकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उनके इस रूप को खूबसूरत और श्रद्धा से भरा बताया।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
दोस्त के साथ पहुंचीं मंदिर
मंदिर दर्शन के दौरान उर्फी के साथ उनकी एक करीबी दोस्त भी मौजूद थीं। दोनों ने माता की चुनरी ओढ़ रखी थी और साथ में पूजा-अर्चना की। तस्वीरों में दोनों मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि उर्फी जावेद ने अपना धर्म बदल लिया है और अपना नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रख लिया है। यह दावा तेजी से वायरल हुआ था।
उर्फी जावेद ने की धर्म परिवर्तन पर बात
हालांकि, उर्फी जावेद ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने न तो अपना धर्म बदला है और न ही अपना नाम। साथ ही, झूठी जानकारी फैलाने वालों की उन्होंने कड़ी आलोचना भी की थी। अब कमाख्या देवी मंदिर से सामने आई उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फैंस उनके पारंपरिक अंदाज और आध्यात्मिक यात्रा की सराहना कर रहे हैं।
